करूण क्रंदन से हर किसी की आंखे हो जा रही नम | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
सिरकोनी, जौनपुर।  जलालपुर थाना क्षेत्र के इजरी सेहमलपुर गांव के  श्रमिक की रविवार की रात मौत से पूरा गांव सदमे में आ गया है । तीनों परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। घरों पर जाकर लोगों की जब निगाहें नौनिहाल बच्चों के ऊपर पड़ रही है तो बिना कहे आंखों से आंसू छलक जा रहे हैं। विगत रात में तीनों श्रमिक ई रिक्शा में बैठकर जौनपुर से  अपने गांव इजरी  व सेहमलपुर की तरफ आ रहे थे कि बीच रास्ते में हुए हादसे के कारण तीनों की मौत हो जाने से मृतक रविंद्र यादव की पत्नी बंदना देवी इनके तीन बच्चे आयुष 13 वर्ष आयुशी 9 वर्ष दृषा 7 वर्ष अतिथि 5 वर्ष का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। पड़ोसी रामप्रवेश की पत्नी अनीता यादव उनके बच्चे आर्यन 12 वर्ष मानसी 14 साल का रो रो कर बुरा हाल है सेहमलपुर निवासी सुभाष यादव की पत्नी मीरा देवी के 2 पुत्र एक पुत्री रोली यादव उम्र 12 वर्ष सूरज 8 वर्ष सागर 5 वर्ष का भी रो रो कर बुरा हाल हो गया है तीनों परिवारों के यहां कोहराम मचा हुआ है लोगों का आना जाना हो रहा है जब भी कोई दरवाजे पर पहुंच रहा है तो परिवार जन दहाड़े मार-मार कर रो रहे हैं बच्चे जो यह समझ ही नहीं पा रहे हैं कि हमारे पिता कहां चले गए हैं जो आए और हमारे लिए कुछ लेकर के आए ताकि हमको बाजार व अन्य जगहों पर भी घूमाए । उनको अभी तक एहसास नहीं हो पाया है कि हमारे पिता हमारे बीच नहीं रहे यही सब देखकर लोगों की आंखें भर आ रही हैं और पूरे परिवार में करु ण क्रंदन मचा हुआ है। अभी तक पीएम से  शव नहीं मिला है ।लोग शव  के अंतिम दशर््ान के लिए घर पर इंतजार में लोग बैठे हुए है। अब यह कोई बताने को तैयार नहीं है इन तीनों परिवार में नौ बच्चों का लालन पोषण किस प्रकार से होगा उनका कौन अभिभावक होगा यह कोई बताने को तैयार नहीं है और मृतक की पत्नियां बार-बार यही दहाड़े मार कर रो रही है।  हमारे बच्चों का लालन पोषण कैसे होगा यही सुनकर लोगों की आंखें नम हो जा रही हैं।

*Ad : Pizza Paradise - Wazidpur Tiraha Jaunpur - Mo. 9519149797, 9670609796*
Ad

*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!