नया सबेरा नेटवर्क
शेरकोट: धामपुर नगर मे भारतीय जनता मजदूर संघ की ओर से श्रमिक कार्यकर्ता सम्मेलन व ई सदस्यता अभियान पखवाङा का शुभारम्भ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया श्रमिक कार्यकर्ता सम्मेलन मे भारतीय जनता मज़दूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शांत प्रकाश जाटव सहित भारी संख्या मे पदाधिकारियो ने भाग लिया। कार्यक्रम मे मुस्लिम समाज ने टोपी व हज की निशानी मुस्लिम (रूमाल)पटका पहना कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया उधर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शांत प्रकाश जाटव ने हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक कार्यक्रम के आयोजक प्रभारी उत्तर प्रदेश एम,पी,बक्शी को भगवा पगड़ी बांध कर स्वागत कर हौसला अफजाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नगर के स्टार मण्डप मे आयोजित भारतीय जनता मज़दूर संघ श्रमिक कार्यकर्ता सम्मेलन व ई सदस्यता अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम मे बतोर मुख्यातिथि पहुँचे भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शांत प्रकाश जाटव का शेरकोट टेम्पू स्टेंड से बैण्ड बाजे के साथ तमाम ई रिक्शा चालकों ने अपने ई रिक्शा पर संगठन का झंडा बांध कर एमपी बक्शी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल तक लाया गया वहाँ भी बेंड बाजे सहित फूल मालाओ से उनका स्वागत किया गया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए।राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शांत प्रकाश जाटव ने कहा कि मज़दूर इस देश की रीड़ की हड्डी हैं मज़दूर खुशहाल होगा तभी देश खुशहाल रहेगा उन्होंने कहा कि उनका संगठन मज़दूरों को हक दिलाने व मज़दूरों की आवाज बुलन्द करने का काम कर रहा हैं ।इस दौरान उन्होंने नगर निवासी शकाफत एस भारती को भारतीय जनता मजदूर संघ का प्रदेश मिडिया प्रभारी व नजीबाबाद निवासी कलीम हुसैन को प्रदेश मन्त्री नियुक्त किया कार्यक्रम मे प्रदेश प्रभारी व कार्यक्रम आयोजक एम पी बख्शी ने कहा कि भारतीय जनता मज़दूर संघ भारत का एक ऐसा संगठन हैं जो हमेशा ममज़दूर हितों की बात करता है तथा शासन प्रशासन की महत्वकांक्षी योजनाओं को सीधे मज़दूर को पहुंचाने का काम कर रहा है उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शांत प्रकाश जाटव की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने मज़दूर हितों के लिए जो कदम बढ़ाया है वह काबिले तारीफ है कोई भी मज़दूर श्रमिक के लिए नहीं सोचता परंतु भारतीय जनता मज़दूर संघ श्रमिकों के लिए कार्य करते हैं उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उनके संगठन द्वारा ऐसे कार्य किए गए जिससे श्रमिकों और मज़दूरों को सहयोग मिला एम पी बक्शी ने आगे कहा कि श्रमिकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा।वही अंत मे मुस्लिम समाज की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव को मुस्लिम टोपी ओर हज की निशानी (रूमाल) पटका पहना सम्मानित किया गया । इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रभात जौहरी,राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमति सुदीप्ति सिंह ,चौधरी अली रफी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,मरगूब सिद्दीकी अमरोहा आदि वक्ताओ ने भी सम्मेलन को सम्भोदित किया प्रोग्राम में उपस्थित नमिता जोहरी,सचिन चौधरी,प्रमोद राघव ,अनिल मोदी ,प्रदीप भारती, केपी सिंह, राहुल रानियां, योगेंद्र शर्मा,कलीम हुसैन, अरशद खान,डॉ, नोशाद, शकील खान,मो,मुस्ताकीम,इमरान मिर्ज़ा,कालू,मिर्ज़ा,सलाम क़ुरैशी,नोशाद ठेकेदार, मो,कासिफ,अलीम अहमद ,सभासद पति मिर्ज़ा आदिल ,नासिर हुसैनीआदि तमाम मुस्लिम समाज के लोग उपस्तिथ रहे प्रोग्राम की भीड़ को देख कर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एम,पी,बक्शी की पीठ थपथपाई समस्त महमानों के लिए प्रोग्राम में जलपान की व्यवस्था भी रही प्रोग्राम की अध्यक्षता श्री पंडित शरदचंद शर्मा ने की और संचालन शफाकत भारती ने किया।
from NayaSabera.com
0 Comments