पर्यावरण के लिए लगाए गए पौधे, माँ मूर्ति ग्रुप ऑफ प्लांटेशन्स संस्था के सदस्यों ने किया सराहनीय कार्य | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
पर्यावरण के लिए लगाए गए पौधे, माँ मूर्ति ग्रुप ऑफ प्लांटेशन्स संस्था के सदस्यों ने किया सराहनीय कार्य | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। विकास क्षेत्र करंजाकला अंतर्गत परिषदीय विद्यालय ककोरगहना प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में माँ मूर्ति ग्रुप ऑफ प्लांटेशन्स संस्था के तत्वाधान में पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए संस्था के सदस्य अजीत यादव व आनंद यादव "चैतन्य" तथा उसी विद्यालय की शिक्षिकाएं कविता मौर्य, बबिता सिंह के बच्चों व प्रज्ञा सिंह के जन्म दिवस पर अशोक के पौधों का पौधरोपण किया गया।
इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ड़ॉ रागिनी गुप्ता द्वारा पर्यावरणीय असंतुलन  के जिम्मेदार कारकों पर विस्तार से बताया गया।संस्था के संरक्षक ध्रुव कुशवाहा जी द्वारा यह बताया गया कि पर्यावरण हमारा है। इसको बचाना भी हमारा नैतिक कर्तव्य है। संस्था के कोषाध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा कि पर्यावरण का क्षेत्र बहुत वयापक है इस पर सामूहिक रूप से काम करने की आवश्यकता है। 
राज्यस्तरीय पुरस्कार से पुरस्कृत पचहटिया की शिक्षिका अर्चना रानी के द्वारा जल संरक्षण पर विस्तृत चर्चा की गयी। इस मौके पर सारिका सिंह,रिंकी यादव, ममता सिंह,रेणुका मौर्या भी उपस्थित रही। संयोजक मीडिया प्रभारी अंजनी मिश्र ने कहा कि लोगों को जन्म दिनों के साथ साथ अन्य उत्सवों पर पौध रोपण करना चाहिए। रसोईंयां रमेश का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में शैलेन्द्र निषाद ने सभी के प्रति धन्यवाद् ज्ञापित किया।

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786 की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : माऊंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज जौनपुर में सत्र 2021 - 2022 में नर्सरी से कक्षा 11 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है, स्थान सीमित है प्रवेश हेतु तत्काल सम्पर्क करें, स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जाती है।*
Ad

*Ad : Pizza Paradise - Wazidpur Tiraha Jaunpur - Mo. 9519149797, 9670609796*
Ad

 


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!