छठी बार डॉ प्रदीप सिंह बने ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष, विजय भान यादव मंत्री | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
छठी बार डॉ प्रदीप सिंह बने ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष, विजय भान यादव मंत्री | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का अधिवेशन और जिला कार्यकारिणी का चुनाव शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार भवन में संपन्न हुआ जिसमें डॉ प्रदीप सिंह अपनी सहजता,सरलता उदारता और कर्मठता के बल पर डबल हैट्रिक लगाते हुए पुनः लगातार छठी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए वहीं विजयभान यादव जिला मंत्री पद पर बरकरार रहे।उल्लासपूर्ण वातावरण में हुए इस अधिवेशन की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने किया विशिष्ट अतिथि मुख्य राजस्व अधिकारी व जिला विकास अधिकारी  रहे कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सदर एवं जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी द्वारा उपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्हें अपने कर्तव्य पथ पर इमानदारी पूर्वक लगन से कार्य करने की नसीहत के साथ नई कार्यकारिणी को अधिकारियों द्वारा शुभकामना दी गयी। कार्यक्रम की शुरुआत खंड विकास अधिकारी धर्मापुर एवं संरक्षक रामअवतार यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ईश्वर वंदना एवं राष्ट्रगान के बाद जिला मंत्री विजय भान यादव द्वारा विगत दो वर्षों मे जनपद कार्यकारिणी द्वारा की गई उपलब्धियों एवं आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।जिसे सदन द्वारा ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। जनपद के सभी विकास खंडों से चयनित पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें डॉ प्रदीप सिंह जिलाध्यक्ष, महेश कुमार तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय भान यादव जिला मंत्री, अजय कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष, सीमा यादव संप्रेक्षक, मो. साजिद अंसारी प्रांतीय प्रतिनिधि, शैलेंद्र सिंह संगठन मंत्री तथा उमेंद्र यादव संयुक्त मंत्री घोषित किए गए।नयी कार्यकारिणी की घोषणा होते ही पूरा पत्रकार संघ भवन सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस शांतिपूर्ण सर्वसम्मति से हुए निर्वाचन पर जहां छठी बार नव चयनित जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने अपनी कार्यकारिणी की तरफ से सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया वही ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को अबीर गुलाल लगाते हुए फूल मालाओं से लाद दिया।
अधिवेशन में सेवानिवृत्त सुनील श्रीवास्तव,उमेश श्रीवास्तव,सुधाकर सिंह, राकेश कुमार श्रीवास्तव एवं छायाकार अजीत बादल चक्रवर्ती को अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। अधिवेशन में खंड विकास अधिकारी धर्मापुर शकुंतला सिंह एवं सिरकोनी जलालपुर प्रवीण कुमार त्रिपाठी,चंद्रशेखर सिंह, शरद पटेल,डॉ. फूलचंद कनौजिया,रामकृष्ण पाल,शैलेंद्र विक्रम सिंह माझिल,कृष्ण कुमार मिश्र,रामअवध राम, रामप्रवेश सिंह,संजय चौधरी,अमर बहादुर यादव,अजय सिंह,शिव कुमार यादव,रामलाल पाल,अशोक मौर्य, ओंकार नाथ मिश्र,श्री प्रकाश सिंह,रमेश यादव, रईस अहमद, राकेश सिंह,अजीत शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से जिलामंत्री विजय भान यादव एवं प्रांतीय प्रतिनिधि डॉ रामकृष्ण यादव द्वारा किया गया।

*Ad : माऊंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज जौनपुर में सत्र 2021 - 2022 में नर्सरी से कक्षा 11 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है, स्थान सीमित है प्रवेश हेतु तत्काल सम्पर्क करें, स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जाती है।*
Ad

*Ad : Pizza Paradise - Wazidpur Tiraha Jaunpur - Mo. 9519149797, 9670609796*
Ad

*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

 


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!