दहेज़ मांगने वालों को निकाह न पढ़ाए उलेमा: मौलाना राफ़े | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
दहेज़ मांगने वालों को निकाह न पढ़ाए उलेमा: मौलाना राफ़े | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
धर्मगुरू ने वैवाहिक जोड़े को आशीर्वाद देने के बाद मीडिया से की वार्ता
बिना दहेज़ और बारात के बगैर शादी बनी आकर्षण का केंद्र
खेतासराय, जौनपुर। मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना राफ़े ने कहा कि बारात शब्द न तो कुरान में और न ही हदीस में है। बारात ले जाने वाले लोग सीधे मुजरिम हैं।दहेज मांगने वाले लोगों का उलेमा उनका निकाह कदापि न पढ़ाए, वे समाज के दुश्मन है। ऐसे लोगों का बहिष्कार बेहद जरूरी होना चाहिए। कोई भी धर्म यह इजाज़त नही देता की किसी भी बच्ची को दहेज के नाम पर सताया जाए। वह शनिवार को  खेतासराय क्षेत्र के  जमदहां गांव में राष्ट्रीय मानवाधिकार व महिला बाल विकास भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष ख़ुर्शीद अहमद की बेटी की शादी में वैवाहिक जोड़े को आशीर्वाद देने आए थे। मौजूद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मौलाना ने कहा कि दोनों परिवारों को सामर्थ होने के बावजूद भी यह दहेज़ रहित विवाह किया गया  है। उनकी जितनी भी तारीफ़ की जाए कम है। शादी को सादगी से करनी चाहिए, बेटिया अल्लाह की रहमत है। उन्होंने कहा कि दो सौ, तीन सौ बारात ले जाने वाले लोग बराती नही है, पूरे कम्यूनिटी के दुश्मन होते हैं, ये सिर्फ़ लोगों का नुकसान पहुँचाते है।दहेज का लेना और देना शरअन हराम है।
धर्मगुरु मौलाना राफ़े ने उलेमाओं से अपील करते हुए कहा कि जो दहेज के लिए बच्चियों को सताता है,वो दूल्हा नही मुज़रिम है।ऐसे लोगों का निकाह कतई न पढ़ाए। इस मौके पर प्रमुख रूप से आजमगढ़ के प्रसिद्ध समाजसेवी शेख सलाहुद्दीन, मौलाना अनवार कासमी,शहाबुद्दीन,हाजी जियाउद्दीन आदि लोग मौजूद रहे।
सैकड़ों बेसहारा बेटियों के हाथ पीला कर चुके है शेख सलाहुद्दीन |
खेतासराय। जौनपुर—आजमगढ़ बॉर्डर पर स्थित  दीदारगंज जनपद आजमगढ़ निवासी प्रख्यात समाजसेवी उधोगपति शेख सलाहुद्दीन ने बताया कि अब तक उन्होंने 40 सालों से सैकड़ों  बेटियों की शादी ,बेसहारा लोगों की मदद किया है।  दहेज रहित शादी की शुरुआत अपने घर से की है,बेटिया रहमत हैं उन्हें बोझ नही समझना चाहिए। अपने बेटे शेख फ़रहान की शादी उन्होंने जमदहा गांव में बिना दहेज़ और किसी रसम के बगैर की। अनोखी शादी में धर्मगुरु सहित चुनिंदा लोग शामिल रहे।  दहेज रहित शादी की लोग तारीफ़ करते दिखे।

 
*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad




*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786 की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : माऊंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज जौनपुर में सत्र 2021 - 2022 में नर्सरी से कक्षा 11 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है, स्थान सीमित है प्रवेश हेतु तत्काल सम्पर्क करें, स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जाती है।*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!