सियासत नहीं! | #NayaSaberaNetwork

सियासत नहीं! | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क

एक जैसी सबकी किस्मत नहीं,
हमेशा सभी  की जरुरत  नहीं।
खुदा के नाम से लीलते जिंदगी,
हरेक में  देखो! शराफत  नहीं।
बंजर दिल वो बनाकर  हैं  बैठे,
बहारों की  कोई  हसरत  नहीं।
दिन होता है,  यूँ  होती  है रात,
पीने  से  उनको  फुरसत  नहीं।
सूरज   बांधकर  भले   हैं  सोते,
समाज में  उनकी  इज्जत नहीं।
झूठ की खोले हैं दर्द की दुकान,
कुदरत की  उन पर रहमत नहीं।
मौत   बटोरेगी झाड़ू  की  तरह,
इसमें तो  कोई  सियासत नहीं।
दुश्मनी साध के  बैठे हैं कब से,
उन्हें  दुनिया से  मोहब्बत नहीं।
खाली हाथ जायेंगे सबको पता,
श्मशान सजाने की जरुरत नहीं।
हँसी के साथ जब भींगती पलकें,
वहाँ कुछ छिपाने की जरुरत नहीं।
बोझ गमों का जब मिलके उठाते,
जमाने  से  कोई  शिकायत नहीं।
सोने  की  रोटी  कोई ख़ाता नहीं,
वेदना  की  कोई  वकालत नहीं।

रामकेश एम.यादव(कवि, साहित्यकार)मुंबई,

*Ad : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad



*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad




*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786 की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad
 


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments