ट्रक और डम्फर की टक्कर में ट्रक चालक की मौत ,जबकि डम्फर चालक की हालत नाजुक | #NayaSaberaNetwork

Team NSN

ट्रक और डम्फर की टक्कर में ट्रक चालक की मौत ,जबकि डम्फर चालक की हालत नाजुक | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। क्षेत्र के पवारा थानान्तर्गत पवारा बाजार के निकट बुधवार को सुबह 7 बजे ट्रक और डम्फर की आमने सामने से हुई टक्कर में ट्रक चालक की मौत हो गयी और डम्फर चालक की हालत नाजुक बनी हुई है । मौके पर पहुची पुलिस ने घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया में इलाज के लिए भर्ती कराया । बताते है कि ट्रक चालक 35 वर्षीय मुलायम सिंह यादव पुत्र गुरुचरण यादव निवासी बोडियापुर ,थाना जेठवारा प्रतापगढ़ सीमेन्ट ट्रक पर लादकर जौनपुर से आ रहे थे इधर विपरीत दिशा से डम्फर से चालक 56 वर्षीय रामशरण पुत्र रामबालक निवासी नकिया थाना मधुबन ,मउ  गिट्टी लादकर जौनपुर की तरफ जा रहे थे जैसे ही पवारा बाजार के निकट पहुचे थे दोनो की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गयी जिसमे ट्रक चालक मुलायम सिंह यादव व डम्फर चालक रामशरण घायल हो गए । सूचना मिलते ही तत्काल थानाध्यक्ष पवारा श्वेतांश पंकज मौके पर पहुचकर दोनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया में भर्ती कराए जहाँ पर ट्रक चालक मुलायम सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि डम्फर चालक रामशरण की हालत नाजुक देख चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक इलाज के बाद बेतहर इलाज के लिए जिलाचिकित्सालय रेफर कर दिया ।  पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए जौनपुर भेज दिया ।


*Ad : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad

*Ad : Pizza Paradise - Wazidpur Tiraha Jaunpur - Mo. 9519149797, 9670609796*
Ad


*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad




from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!