पर्यावरण एवं ईको क्लब ने निकाली स्वच्छता रैली | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
पर्यावरण एवं ईको क्लब ने निकाली स्वच्छता रैली | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
पराऊगंज, जौनपुर। कुटीर पीजी कालेज चक्के के प्रांगण से पर्यावरण एवं ईको क्लब द्वारा सोमवार को स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर डा. रमेश मणि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ईको क्लब, वेंटेल और पर्यावरण स्वच्छता प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित था। संयोजक डा. चन्द्रभूषण पाठक के नेतृत्व में रैली आस-पास के गांवों तक निकाली गई। पर्यावरण जागरूकता रैली में शिक्षा संकाय के छात्र छात्राओं ने बैनर तख्तियों और झंडों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता अपनाने, पौधरोपण और साफ-सफाई हेतु जागरूक किया। ईको क्लब के सदस्य डा. नीता तिवारी, डा. संजय यादव एवं पंकज कुमार मिश्रा ने रैली का नेतृत्व किया। वहीं डा. सुरेन्द्र दूबे, डा. योगेश पाठक, डा. रामेश्वर नाथ मिश्र, विकास सिंह आदि ने अपना योगदान दिया। इस दौरान लोगों को मास्क वितरित किया गया। इस मौके पर पत्रकार पंकज कुमार मिश्रा ने कोरोना समय में मास्क और प्रदूषण मुक्त वातावरण अत्यन्त आवश्यक है। रैली जरहीला कलां गांव में आम जनमानस के बीच पहुंची और लोगों को स्वच्छता अपनाने हेतु उत्साहित किया। इसके बाद कुटीर पीजी कालेज चक्के में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उतराखण्ड के चमोली जिले में ग्लेशियर पिघलने से बाढ़ त्रासदी में मृत हुए लोगों को दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष डा. चन्द्र भूषण पाठक, पंकज कुमार मिश्रा, डा. सुरेन्द्र दूबे, डा. नीता तिवारी, डा. योगेश पाठक, डा. रामेश्वर नाथ मिश्र, डा. संजय यादव, विकास सिंह, हितेंद्र दूबे, राकेश कश्यप, अखिलेश मिश्र, उपेन्द्र दुबे, राकेश कश्यप आदि उपस्थित रहे।

*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : बीआरपी इण्टर कालेज जौनपुर के प्रबंधक हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष प्रबंध समिति दिलीप श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से देशवासियों को गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*Ad : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad

 


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!