अनिल गुप्त बने शासकीय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
अनिल गुप्त बने शासकीय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। भारतीय वैश्य चेतना महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गांधी एडवोकेट ने जनपद निवासी अनिल कुमार गुप्त क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को समाज हित में कई दशकों से किये गये कार्यों को देखते हुए भारतीय वैश्य चेतना महासभा शासकीय प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री गांधी ने अनिल कुमार गुप्त से अपेक्षा किया है कि इनके शासकीय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनने से उत्तर प्रदेश के वैश्य समाज के शासकीय लोगों को जोड़ने में बहुत मदद मिलेगी जिससे समाज और संगठन दोनों को मजबूती मिलेगी। आगामी दो माह में प्रदेश की कमेटी बनाकर प्रदेश कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया है। श्री गुप्त पहले से ही यूपी फूड एंड सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर/ऑफिसर एसोसिएशन आजमगढ़ मंडल के संरक्षक, साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) जौनपुर के अध्यक्ष और लायंस क्लब जौनपुर के सचिव पद पर रहकर समाज की सेवा कर रहे हैं। इनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रीति गुप्ता महिलाओं के लिये काम करने वाली ‘सखी वेलफेयर फाउंडेशन’ की अध्यक्ष हैं जो नारी सशक्तिकरण के प्रति संवेदनशील हैं। श्री गुप्त के प्रदेश अध्यक्ष बनने से प्रदेश महामंत्री संगठन विनोद कुमार गुप्ता, चंद्रसेन गुप्त प्रदेश मंत्री, जिलाध्यक्ष सुनील चौरसिया, जय प्रकाश गुप्त उद्यान प्रभारी शाही किला, पूर्व सीडीओ राधेश्याम गुप्ता, अरविंद बैंकर, सतीश चंद गुप्ता, आशीष गुप्ता आशु, रामजी जायसवाल, सुनील कुमार साहू, श्याम मोहन अग्रवाल, राजेश गुप्ता पत्रकार, इंजीनियर रमेश चंद्र गुप्त, संतोष कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार जायसवाल, संजय कुमार गुप्ता एडवोकेट आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

*Ad : Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad

*Ad : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad


*Ad : बीआरपी इण्टर कालेज जौनपुर के प्रबंधक हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष प्रबंध समिति दिलीप श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से देशवासियों को गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad
 


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!