राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच सम्पन्न | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
रांची को 4-3 गोल से हरा कर मऊ बनी सर्वजेता
केराकत,जौनपुर। स्थानीय सिहौली के मैदान पर आर्य स्पोर्टिंग्स के तत्वावधान में चल रही राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियगीता में रविवार को बीएफए मऊ ने रांची को 4-3 गोल के अन्तर से हरा कर सर्वजेता कप पर कब्ज़ा कर लिया। संस्थापक बलिराज आर्य व क्लब के अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर आगन्तुकों का स्वागत किया। खेल की शुरु आत मुख्य अतिथि  मैनेजमेंट गुरु  आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स कोपा पतरही व प्रबन्धक मानवेन्द्र सिंह सुमन पीजी कालेज डा. सुमन यादव ने खिलाड़यिों से परिचय प्राप्त कर किया। अतिथियों द्वारा विजेता व उपजेता टीमों को कप प्रदान किये गये। अपने सम्बोधन में अनिल यादव व डा. सुमन यादव ने खिलाड़यिों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में हार और जीत कोई मायने नहीं रखती। खेल से लक्ष्य के प्रति सामूहिक प्रयास की भावना जागृत और विकसित होती है। जो व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में काम आती है। निर्णायक की भूमिका दयाराम गुप्त ने निभाई। इस अवसर पर रमाशंकर आर्य,बलिराज आर्य,हीरेन्द्र यादव एडवोकेट, ओमप्रकाश सिंह यादव,राजेन्द्र यादव प्रधान,सुरेश शर्मा,सत्यप्रकाश आर्य,विनोद चौहान,मास्टर मुख्तार खान,विनोद कुमार एडवोकेट, बेचन प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।आभार संस्थापक बलिराज आर्य ने व्यक्त किया।

*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad

*Ad : Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!