#Bhojpuri : प्रमोद प्रेमी यादव की "दिल फसल तोहरे दुपट्टा में" की शूटिंग जौनपुर में 5 फरवरी से होगी शुरू

Team NSN

भोजपुरी फिल्मों के यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव के मुख्य अभिनय से सजी फिल्म "दिल फसल तोहरे दुपट्टा में" की शूटिंग 5 फरवरी से जौनपुर यूपी में शुरू होगी।  फ्लाइंग सौसर एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म "दिल फसल तोहरे दुपट्टा में" के निर्माता विनोद विस्ट व कौसर खान और को प्रोड्यूसर  शेखर गुप्ता हैं जबकि इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी डायरेक्टर सुनील धारिया निभाएंगे।
फिल्म के लेखक त्रिलोकी ग़ाज़ीपुरी, एसोसिएट डारेक्टर विकास कुमार, कार्यकारी निर्माता शेखर यादव व सुभाष प्रजापति हैं। इस फिल्म के डीओपी डी. के. शर्मा, संगीतकार कृष्णा बेदर्दी और अनुज तिवारी हैं। क्रिएटिव शुभम गुप्ता हैं।
फिल्म "दिल फसल तोहरे दुपट्टा में" के प्रमुख कलाकारों में प्रमोद प्रेमी, प्रियंका राय, जे.पी. सिंह, बंधु खन्ना, सोनिया मिश्रा, रजनीश पाठक , रविकांत यादव शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के जौनपुर शाहगंज में इस फिल्म की शूटिंग 5 फरवरी से शुरू होगी।
जैसा कि फिल्म का टाइटल है "दिल फसल तोहरे दुपट्टा में" ऐसा लग रहा है कि यह एक रोमांटिक फिल्म होगी। प्रमोद प्रेमी का इसमें लुक और उनका किरदार काफी अलग बताया जा रहा है।







from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!