#Bbojiwood : रॉकस्टार मोहन राठौर का गाना कमर हिले लहे लहे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज़ होते ही हुआ पॉपुलर

Team NSN

भोजपुरी के रॉकस्टार मोहन राठौर का वीडियो सांग "कमर हिले लहे लहे" वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है जिसे यूटयूब पर बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस गाने को लाखों की तादाद में व्यूज़ मिल रहे हैं और इसको पसंद करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस गाने में मोहन राठौर की अपनी अलग शैली में आवाज़ है। साथ ही पॉपुलर सिंगर अन्तरा सिंह प्रियंका ने मधुर स्वर में सिंगिंग की हैं। इस धमाकेदार लोक गीत के बोल बेहद प्यारे हैं। इस गीत को गीतकार वशिष्ठ सुनील सुरीला ने लिखे हैं जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने कर्णप्रिय संगीत से सजाया है। मिक्सिंग जीतू शर्मा ने किया है। वीडियो डायरेक्टर लकी शर्मा,  डीओपी साहिल अंसारी, एडिटर संतोष,  राना, प्रोजेक्ट डिज़ाइनर मनीष सिंह बागी हैं।





इस गीत "कमर हिले लहे लहे" में मोहन राठौड़ का अंदाज़ सबको खूब पसंद आ रहा है। एक रॉक स्टार वाले लुक और उसी इमेज को आगे बढ़ाते हुए मोहन राठौड़ ने इस वीडियो में कमाल कर दिखाया है। उनकी साथी कलाकार नीलम ने भी उम्दा अभिनय किया है। इस गाने को मोहन राठौर ने बड़े ही शानदार ढंग से गाया है। इस गाने का वीडियो यूट्यूब पर काफी देखा जा रहा है। मोहन राठौर के फैन्स के लिए उनका नया गाना काफी मनोरंजनपूर्ण है। जिसमें बेहतरीन डांस और शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है। गाने को बड़ी अच्छी लोकेशन्स पे फिल्माया गया है, इसलिए इसे देखने वाले खूब एन्जॉय कर रहे हैं।







from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!