शिक्षकों ने गोपनीय आख्या सहित 22 सूत्रीय मांगों को लेकर भरी हुंकार | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष व प्रांतीय संगठन मंत्री अमित सिंह के नेतृत्व में परिषदीय शिक्षकों ने शिक्षकों के मूल्यांकन के गोपनीय आख्या के विरोध सहित 22 सूत्रीय मांगों के संदर्भ में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को दिया। प्रांतीय संगठन मंत्री अमित सिंह ने कहा कि विगत 8 जनवरी को बेसिक शिक्षा परिषद विभाग द्वारा निर्देश दिया गया है कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का मूल्यांकन कर वार्षिक गोपनीय आख्या ब्लाक, जनपद के अधिकारियों द्वारा विभाग को प्रेषित की जाएगी और इस गोपनीय आख्या के आधार पर ही शिक्षकों की वेतन वृद्धि व पदोन्नति की जाएगी। श्री सिंह ने कहा कि उपरोक्त आदेश पूर्ण रूप से अव्यवहारिक एवं शिक्षकों का शोषण करने वाला है।






शिक्षकों ने गोपनीय आख्या सहित 22 सूत्रीय मांगों को लेकर भरी हुंकार | #NayaSaberaNetwork


 उपरोक्त आदेश को वापस लेने के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील पांडेय ने बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी को पत्र लिखकर मांग की लेकिन विभाग द्वारा अभी तक इस आदेश को वापस नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष सुशील पांडेय के आह्वान के क्रम में इस काले कानून के विरोध में तथा पुरानी पेंशन, पदोन्नति, जनपद के अंदर स्थानांतरण, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, ई एल सुविधा सहित 22 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरूवार को प्रदेश के समस्त जनपदों में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर उनको शिक्षकों के रोष से अवगत कराते हुए अनुरोध किया गया है कि शिक्षकों को अपमानित करने वाले इस शिक्षक विरोधी आदेश को तत्काल वापस लिया जाय। इस अवसर पर पू.मा. शिक्षक संघ के जिलामंत्री मनीष सोमवंशी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय पदाधिकारी अश्वनी सिंह, शैलेंद्र सिंह, अर्चना सिंह, मंजू पांडे, राजेश सिंह टोनी, दिनेश मौर्या, ज्योति सिंह, संतोष बघेल, राजीव रत्नम तिवारी, राम सिंह राव, डा. अनुज, अतुल सिंह, मृत्युंजय सिंह, सरोज कुमार सिंह, सतीश पाठक,  मुन्नालाल यादव, स्वतंत्र कुमार, विनोद भंडारी, धीरज कश्यप, सुशील सिंह, डा. गिरीश, डा. शैलेश, डा. दिनेश, विशाल सिंह, ओमकार पाल, सुनील प्रजापति, दिवाकर चौहान, जय प्रकाश, अकील रहमान, प्रदीप सूर्या, जितेंद्र पटेल, सुभाष बिंद, रवि मिश्र, भूपेश सिंह, अरविंद सिंह, मनोज सिंह, सुजीत सोनकर, रोहित सिंह, अजित सिंह, राकेश सिंह, संजय राय, साकेत सिंह, मोहम्मद अली, मुकेश दुबे, शशांक मिश्र, अमित मिश्रा, अमित चंदेल आदि उपस्थित रहे।


*Ad : श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad

*Ad : बीआरपी इण्टर कालेज जौनपुर के प्रबंधक हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष प्रबंध समिति दिलीप श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से देशवासियों को गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : लोकदल के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम दुबे की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad

 


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!