डा. आलोक पालीवाल बने जोन कोआर्डिनेटर | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
डा. आलोक पालीवाल बने जोन कोआर्डिनेटर | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
सुइथाकला, जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था जेसीआई इंडिया के जोन तीन में डा. आलोक सिंह पालीवाल जोन कोआर्डिनेटर ग्रोथ एण्ड डेवलपमेण्ट बनाये गये। जोन कोआर्डिनेटर बनाये जाने की सूचना पाते ही जेसीआई खेतासराय संस्कार परिवार में खुशी की लहर दौड़ उठी। लोग अपने जेसी साथी डा. पालीवाल को बधाई देते रहे। गौरतलब हो कि डा. पालीवाल क्षेत्र के राजकीय पशु चिकित्सालय अढ़नपुर में बतौर पशु चिकित्साधिकारी के रूप में तैनात हैं। डा. पालीवाल समाज में जहाँ बेजुबानों की सेवा के लिये ख्याति प्राप्त हैं। वहीं जेसीआई जैसी सामाजिक संस्था के अध्यक्ष रहे हैं। जोन तीन के जेसीआई शाहगंज संस्कार में उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए खेतासराय संस्कार नाम के नये लॉम की स्थापना कर अध्यक्ष बने। उन्होंने पशु चिकित्सा क्षेत्र में सेवा करते हुए जेसी कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन कर जोन कोआर्डिनेटर पद को हासिल किया। उनके इस उपलब्धि पर पूर्व अध्यक्ष एखलाक खान, पंकज कुमार सिंह, वर्तमान अध्यक्ष क्षेमेन्द्र सिंह, राजेश चौबे, नीरज सिंह, राहुल राज मिश्रा आदि ने हर्ष जताया है।


*Ad : बीआरपी इण्टर कालेज जौनपुर के प्रबंधक हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष प्रबंध समिति दिलीप श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से देशवासियों को गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : लोकदल के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम दुबे की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad


*Ad : समाजवादी पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad

 


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!