विश्वविद्यालय कर्मियों की विदाई में छलके आंसू | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
रिटायर्ड कर्मचारियों ने कुशल अनुभव के चलते बड़े अधिकारियों को नहीं महसूस होने दी कमी
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मीटिंग हाल में बुधवार को आयोजित कर्मचारी विदाई समारोह में बतौर अतिथि प्रबंधक संघ के अध्यक्ष लालबहादुर ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान कभी कुलपति व रजिस्ट्रार की कमी नहीं महसूस होने दी। उन्होंने कहा कि बेहतर कर्मचारी हमेशा समस्याओं को दूर कर बेहतर करने की कोशिश करता है। इसी तरह के कर्मचारी थे रिटायर्ड अधीक्षक परीक्षा विभाग विनोद कुमार तिवारी व वरिष्ट सहायक अनंत कुमार,कर्मचारी संघ अध्यक्ष रामजी सिंह,डॉ.स्वतंत्र कुमार,अनिल सिंह,राम जस मिश्र,कोषाध्यक्ष कपिल कुमार त्यागी,हरिश्चंद्र मौर्य,पूर्व कर्मचारी संघ अध्यक्ष जगदंबा मिश्र आदि ने रिटायर्ड कर्मचारी विनोद कुमार तिवारी व अंनत बहादुर सिंह को माल्यार्पण किया।और सम्बोधित करते हुए कहा कि कर्मचारी अपने बेहतर कार्यों के लिए हमेशा जाना और पहचाना जाता है।अच्छे लोगों से कर्मचारियों को हमेशा सीखना चाहिए। दोनों कर्मचारियों की विदाई के दौरान विश्वविद्यालय कर्मचारी भावुक हो उठे। कई ने तो अपने आंसू पोछने शुरू कर दिया और हाल का माहौल गमगीन हो गया।इस मौके पर एमएम भट्ट,अनिल श्रीवास्तव,संजय सिंह,विजय जायसवाल,राम समुझ,सुबोध पांडेय,श्याम त्रिपाठी,अनिल सिंह निगोह,मीडिया प्रभारी दिलगीर हसन आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन रामजस मिश्र ने किया।

*Ad : राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी की तरफ से देशवासियों को नव वर्ष, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786 की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : High Class Mens Wear Olandganj Jaunpur Mohd. Meraj Mo 8577913270, 9305861875*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments