शिविर लगाकर किसानों को दी गयी मत्स्य पालन की जानकारी | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
शिविर लगाकर किसानों को दी गयी मत्स्य पालन की जानकारी | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के कृषि विज्ञान केंद्र अमिहित में मत्स्य पालन विभाग लखनऊ से सीधा संबोधन आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या द्वारा संचालित किया गया। मत्स्य पालकों के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री, राज्यस्तरीय मत्स्य संपदा के अंतर्गत एक वेबिनार का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य जनपद के मत्स्य पालकों को मत्स्य पालन की नवीनतम तकनीतियों के बारे में मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश के सीफा लखनऊ के निदेशक व केंद्र सरकार के सचिव मीठा जल के निदेशक द्वारा झींगा पालन, मत्स्य हैचरी, मत्स्य फीड व रंगीन मछलियों के बारे में चर्चा की। भारत सरकार के किसानों की आय दोगुनी करने में मत्स्य पालन व्यवसाय में मीठा जल में झींगा सह मत्स्य पालन व्यवसाय मील का पत्थर साबित होगा। पुनः संचारी मत्स्य पालन व बायो फ्लाक्स द्वारा मत्स्य पालन से किसान भाई लाभ लें सके। इसी क्रम में कृषि विज्ञान केंद्र अमिहित के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. नरेंद्र रघुवंशी ने किसानों को मत्स्य पालन संगठन (एफपीओ) बनाने पर विशेष बल दिया। साथ ही किसानों को मत्स्य पालन का प्रशिक्षण को लेकर मत्स्य पालन उधमी बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुये मुख्य जिला कार्यकारी अधिकारी राजीव गुप्ता ने किसानों को राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं व मत्स्य लाभ पर विस्तृत चर्चा किया। साथ ही किसानों को विभाग से जोड़ने पर बल दिया। वेबिनार में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक दिनेश कुमार, सचिन, प्रदीप, विवेक, मत्स्य पालन विभाग के निरीक्षक बलवीर सिंह, अमित शर्मा, केशव प्रसाद आदि ने भाग लिया। वहीं जिले के प्रगतिशील मत्स्य पालक बसंत सिंह, सच्चिदानंद राय, गौरव, विकास, मनीष सिंह आदि ने भी भाग लिया।

*Ad : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad


*Ad : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836 की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!