नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: शिवसेना की बांह पकड़ कर मुंबई के उत्तर भारतीयों अपनी पार्टी से जोड़ने का प्रयास कर रही समाजवादी पार्टी को यह नहीं भूलना चाहिए कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को साफ करने वाले लोग भी उत्तर भारतीय ही हैं। समाजवादी पार्टी ने यदि उत्तर प्रदेश के लोगों को विश्वास में लेकर अच्छा काम किया होता तो आज उनकी यह दुर्दशा नहीं होती। भाजपा के उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने मुंबई में समाजवादी पार्टी द्वारा उत्तर भारतीयों को जोड़ने की दिशा में की जा रही पहल पर , पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में उपरोक्त बातें कहीं । उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन करके जिस तरह समाजवादी पार्टी ने उसे धोखा दिया ,यह भी जगजाहिर है। जयप्रकाश सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। मुंबई में रहने वाले उत्तर भारतीयों को पता है कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है ,जो खुलकर उनके हर दुख सुख में खड़ी रहती हैं। भारतीय जनता पार्टी ने बिना किसी भेदभाव के सर्वाधिक उत्तर भारतीयों को सम्मानित पदों के साथ-साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं।
from NayaSabera.com



