स्कार्पियो की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत, ग्रामीणों ने स्कार्पियों को किया आग के हवाले | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुजानगंज रोड पर स्थित जयपालपुर में शनिवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे एक स्कार्पियो की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गयी।

स्कार्पियो की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत, ग्रामीणों ने स्कार्पियों को किया आग के हवाले | #NayaSaberaNetwork

बताते हैं कि मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुजानगंज रोड पर स्थित जयपालपुर गांव के सामने जयपालपुर गांव निवासी वीरेन्द्र प्रताप सिंह 42 वर्ष पुत्र राजेन्द्र सिंह साइकिल से घर वापस लौट रहे थे कि मुंगराबादशाहपुर से सुजानगंज की तरफ जा रही स्कार्पियो कार संख्या एमएच 48 ए 1825 से टकरा गए जिससे वीरेन्द्र प्रताप की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। 

स्कार्पियो की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत, ग्रामीणों ने स्कार्पियों को किया आग के हवाले | #NayaSaberaNetwork

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कार्पियो कार को आग के हवाले कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह व सतहरिया चौकी प्रभारी बृजेश कुमार बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे तब तक स्कार्पियो जलकर राख हो चुकी थी। इस मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह ने मृतक वीरेन्द्र प्रताप सिंह के शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

*Ad : No. 1 News Portal - NayaSabera.com | जौनपुर का भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल | विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9807374781, 9792499320, WhatsApp : 8299473623*
Ad

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad

*Ad : प्रतिस्पर्धा कोचिंग क्लासेज - वी.मार्ट जेसीज चौराहा के बगल जौनपुर, मो. 8382811385, 9651927053 | TET, CTET & SuperTET, TGT, PGT, NET, LT Grade आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए आज ही सम्पर्क करें।*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!