फास्ट फूड की दुकान में दबंगों ने की तोड़फोड़ | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
सुइथाकलां, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार स्थित एक फास्ट-फूड की दुकान में गुरुवार देर रात कार सवार दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। दुकानदार द्वारा आरोपितों को सिगरेट देने से मना करने पर यह घटना घटी। पीड़ित ने दो नामजद सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार खुटहन रोड स्थित शराब के ठेके के सामने हुसेनाबाद निवासी यशवंत यादव की फास्ट-फूड की दुकान है। आरोप है कि रात 9 के आसपास पीड़ित का भाई बलवंत यादव दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच एक नीले रंग की कार में सवार आधा दर्जन लोग पहुंचे और शराब के ठेके से शराब लेने के बाद दुकान से सिगरेट खरीदकर जाने लगे। बलवंत ने दुकान बंद होने का हवाला देते हुए सिगरेट का पैसा मांगा तो गाली-गलौज देने लगे। बहरहाल इस बीच कुछ लोगों के बीचबचाव से मामला शांत हो गया। पीड़ित के अनुसार रात 10 बजे के बाद अचानक वे लोग पुनः दुकान पर धमक पड़े और तोड़फोड़ शुरू कर दिए। दुकान के बाहर रखी काउंटर,बेंच आदि बाहर फेंक कर तोड़  दिए।पीड़ित का आरोप है कि  जाते-जाते काउंटर गल्ले में रखा छियालिस सौ रुपये नकद, पांच कैरेट अंडा व पांच पेटी कोल्ड ड्रिंक,दस बॉटल पानी भी उठा ले गए। उधर घटना के बारे में पूछे जाने पर चौकी प्रभारी लाल बहादुर सिंह ने कहा कि पीड़ित से प्रार्थनापत्र मिला है जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

*Ad : High Class Mens Wear Olandganj Jaunpur Mohd. Meraj Mo 8577913270, 9305861875*
Ad

*Ad : MBBS करने का शानदार Offer | Admissions Open | Contact - Meraj Ahmad Mo. 9919732428, Dr. Danish Mo. 8700399970*
Ad

*Ad : No. 1 News Portal - NayaSabera.com | जौनपुर का भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल | विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9807374781, 9792499320, WhatsApp : 8299473623*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!