तेरहवीं से लौट रहे किशोर की दूसरे गुट ने की पिटाई | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
अरशद हाशमी
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय थाना के टेकारडीह गांव में तेरही खाकर लौट रहे किशोर की दूसरे किशोरों ने जमकर पिटाई कर दिया। पिटाई से किशोर गंभीर घायल हो गया जिसे उठाकर परिजनों ने रात में दवा इलाज कराने के बाद घर ले आए और शुक्रवार की सुबह कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।

बताते हैं कि टेकारडीह गांव निवासी अमन 14 वर्ष पुत्र विजय प्रकाश पाल गांव के ही सीताराम के घर तेरहवीं कार्यक्रम में खाना खाकर बीती रात 8 बजे लौट रहा था बताया कि गांव का अजय, शिव, लकी, अज्जू समेत चार किशोर 8 वर्षीय अनिल पुत्र राजकुमार पाल की पिटाई कर रहे थे। अमन ने चारों किशोरों से कहा कि बच्चे को छोड़ दो वरना उसके मां से तुम लोगों का नाम बता दूंगा। जिसके बाद बच्चे की पिटाई छोड़कर चारों किशोरों ने अमन की जमकर लात घुसों एवं ईट पत्थरों से पिटाई कर दिया जिससे अमन के सिर समेत अन्य अंगों में काफी चोटे आई और मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराकर इलाज कराया शुक्रवार की सुबह कोतवाली में आकर पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने किशोरों को पकड़कर कारवाई का आश्वासन दिया है।

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786*
Ad

*Ad : High Class Mens Wear Olandganj Jaunpur Mohd. Meraj Mo 8577913270, 9305861875*
Ad

*Ad : MBBS करने का शानदार Offer | Admissions Open | Contact - Meraj Ahmad Mo. 9919732428, Dr. Danish Mo. 8700399970*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!