भगवान अपने भक्तों के साथ हमेशा खड़े रहते हैं : आशीष कृष्ण शास्त्री | #NayaSaberaNetwork

जेपी तिवारी
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरा कोदई में कथा के दौरान वामन अवतार, समुंद्र मंथन, श्री राम जन्मोत्सव और भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का सुंदर और भाव पूर्ण वर्णन किया।

महाराजश्री ने कहा कि भगवान अपने भक्तों के साथ सदा हर पल खड़े रहते हैं। वे भक्तों के हाथों से दी प्रेम और भाव के साथ दी गई वास्तु उसी तरह ग्रहण करते हैं, जिस तरह से उन्होंने द्रौपदी का पत्र और गजेंद्र का पुष्प ग्रहण किया। भगवान ने काल रुपी मकर से भक्त गजराज की रक्षा की तो द्रौपदी के पुकार पर उसका संकट मिटाने स्वयं दौड़े चले आये।

भगवान अपने भक्तों के साथ हमेशा खड़े रहते हैं : आशीष कृष्ण शास्त्री | #NayaSaberaNetwork

यह सारी कथाएं ये प्रमाणित करती हैं कि भक्तों के भाव से सदा बंधे रहनेवाले भगवान भक्तों के साथ अपना स्नेह निभाने खुद आते हैं। ठाकुरजी सिर्फ यह कभी नहीं चाहते कि उसके भक्त के पास अहंकार रहे। ठाकुरजी अपने भक्त से ये भी कहते हैं कि मुझे, वो वस्तु अर्पित कर, जो मैंने तुझे कभी नहीं दी। ठाकुरजी कहते हैं- ऐसी कोई वस्तु जो मैंने तूझे नहीं दी, वह अहंकार है। यह मैंने तूझे नहीं दिया बल्कि तूने खुद इसे अपने भीतर तैयार किया है।

महाराजजी ने कहा भगवान को अगर पाना है तो मन में इस भाव को बसा लेना होगा कि मेरा सब कुछ मेरे ठाकुरजी है। मेरे पास अपना कुछ भी नहीं जो कुछ भी है सो मेरे ठाकुर जी का ही है। गजेंद्र मोक्ष पाठ की महिमा बताते हुए महाराजश्री ने कहा कि जो भी यह पाठ करता है। उस पर ठाकुरजी की कृपा सदा बनी रहती है। संकट उस पर सपने में भी नहीं आते। माता-पिता के चरण पकड़ लो, किसी और की चरण वंदना की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। महाराजजी ने कहा कि जीवन में सब कुछ जरूरी है पर एक मर्यादा के अंदर सभी हो तो तभी तक सब ठीक है।

महाराजजी ने समुंद्र मंथन से जुड़ी कई रोचक कथाएं सुनाईं। उन्होंने कहा कि अहंकार बुद्धि और ज्ञान का हरण कर लेता है। ठीक उसी प्रकार जैसे अहंकार से ग्रसित दानवों ने समुंद्र मंथन के समय बासुकी नाग के मुख को पकड़ना श्रेयस्कर समझा और भगवान के मोहिनी रूप पर मंत्र मुग्ध हो उठे। 
भगवान के वामन अवतार को तीन कदम आश्रय स्थली दान में देने के बाद राजा बलि को पाताल लोक की शरण लेनी पड़ी। इसलिए कुछ भी करो, सोच समझ कर करो, जो कुछ भी तोल-मोल कर बोलो। मीठा और मधुर बोलो। इस अवसर पर मुख्य यजमान त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, पं0 विवेक मिश्र सहित अन्य श्रोता बंधु उपस्थित रहे।

*Ad - Pizza Paradise | Wazidpur Tiraha Jaunpur | Order Now - 9519149797*
Ad


*Ad : भारत का सबसे विश्वसनीय ज्वेलर — तनिष्क शोरूम | संपर्क करें - पॉलिटेक्निक चौराहा, रूहट्टा, जौनपुर 9554210903, 7309896302*
Ad

*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments