अधिवक्ता समिति चुनाव के लिये नामांकन समाप्त | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
  • अध्यक्ष, महामंत्री सहित 12 पदों पर 22 लोगों ने किया नामांकन
  • तहसील में चुनावी सरगर्मी शुरु 
अखिलेश श्रीवास्तव
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील अधिवक्ता समिति के चुनाव के लिये नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को समाप्त हो गई। नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष, महामंत्री सहित 12 पदों के लिये कुल 22 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन समाप्त होते ही तहसील परिसर में चुनावी सरगर्मी शुरु  हो गई है।
अधिवक्ता समिति चुनाव के लिये नामांकन समाप्त | #NayaSaberaNetwork


अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष पद के लिये कुंवर भारत सिंह, दयाराम पाल, महामंत्री पद पर अवनींद्र कुमार दुबे, बनवारी राम मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए जय प्रकाश दूबे व हरिशंकर यादव ने नामांकन किया। वहीं उपाध्यक्ष दो पद (10 वर्ष से अधिक) अजय कुमार यादव, हरिश्चंद्र यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) पद के लिए प्रसून कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र प्रताप यादव, शिवसागर पाल, संयुक्त सचिव प्रशासन राजेश कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष अच्छे लाल विश्वकर्मा, संयुक्त सचिव प्रकाशन आशीष चौबे, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पवन कुमार गुप्ता, आय व्यय निरीक्षक के लिए वेद प्रकाश श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य (15 वर्ष से कम) पद के लिए अमित सिंह, शैलेश कुमार यादव, अतुल कुमार श्रीवास्तव, विजय कुमार यादव, सदस्य कार्यकारिणी (15 वर्ष से अधिक) चन्द्रेश तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद यादव ने नामांकन किया। एल्डर्स कमेटी के सदस्य (चुनाव अधिकारी) राजेन्द्र प्रसाद सिंह, रामजी गुप्ता, जगदंबा प्रसाद मिश्रा, अशोक कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव, महामंत्री अजय कुमार सिंह, भरत लाल यादव की उपस्थिति में नामांकन प्रक्रिया हुई।

*Ad : High Class Mens Wear Olandganj Jaunpur Mohd. Meraj Mo 8577913270, 9305861875*
Ad

*Ad : MBBS करने का शानदार Offer | Admissions Open | Contact - Meraj Ahmad Mo. 9919732428, Dr. Danish Mo. 8700399970*
Ad

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!