स्नान दान कर श्रद्धालुओं ने अर्जित किया पुण्य | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
  • कोरोना संक्रमण से बचाव के चलते नहीं लगा मेला
शिवशंकर दुबे
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिलकिछा घाट पर हजारों की भीड़ में लगने वाला वार्षिक मेला भले ही कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर इस वर्ष नहीं लगा लेकिन यहां स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था इस कदर भारी रही कि वे मौत की दहशत देने वाले वायरस से भी नहीं डरे। कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र पर्व सोमवार की भोर में दर्जनों की संख्या में घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने आदि गंगा गोमती में पवित्र स्नान और दान कर पूण्य अर्जित किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा और शारीरिक दूरी बनाये रखने को लेकर मुस्तैद रहा।

यहाँ की मान्यता है कि लंका पर विजय प्राप्त कर कार्तिक पूर्णिमा के दिन जब भगवान श्रीराम माता सीता, लक्षण बानरी सेना संग पुष्पक विमान से अयोध्या लौट रहे थे तब उनका विमान कुछ क्षणों के लिए यहां उतरा था। इसी पवित्र घाट पर उन्होंने जल ग्रहण किया था। तब से ही यहां दूर दूर से स्नानार्थी आते रहे है। घाट के बगल श्रीराम, जानकी तथा हनुमान व शिव मंदिर है। जहाँ स्नान के बाद श्रद्धालु पूजा अर्चना करते है। इसी के साथ यहां पर लगने वाला साप्ताहिक मेला शुरू हो जाता है जो खेती, किसानी के औजारों को लेकर विशेष प्रसिद्ध रहा है। इस वर्ष फैली महामारी के चलते मेला समाप्त कर दिया गया। प्रतिवर्ष हजारों की भीड़ होने वाले घाट पर इस बार श्रद्धालुओं की संख्या सिमट कर सैकड़ों में आ गयी। पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा के साथ साथ शारीरिक दूरी बनाये रखने को लेकर निरंतर प्रयास करता रहा।

*Ads : GET A DIRECT LINE TO YOUR CUSTOMERS | Reach Unlimited | Contact - nayasabera.com Ads | Mo. 9807374781, 9792499320 | WA - 8299473623*
Ad

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad


*Advt : वाराणसी खण्ड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र से रमेश सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष उ.प्र.मा​.शि.सं. के नाम के सामने वाले खाने में 1 लिखकर प्रथम वरीयता मत देकर शिक्षकों की आवाज बुलंद करने हेतु विधान परिषद भेजने की कृपा करें।*
Advt.



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!