युवा साहित्यकार अंकुर सिंह हुए सम्मानित | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। अपने कलम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके और विभिन्न मुद्दों पर अपनी लेखनी से जन—जन को जागरूक करने वाले जिले के डोभी ब्लाक के मूल निवासी युवा साहित्यकार अंकुर सिंह को विगत एक पखवारे में राष्ट्रीय आंचलिक साहित्य संस्थान महाराष्ट्र इकाई द्वारा काव्य गौरव सम्मान 2020, कलम बोलती है साहित्य संस्थान से कलम बोलती है साहित्य - दीप सम्मान, साहित्य संगम संस्थान आसाम द्वारा साहित्यनुरागी सम्मान से विभूषित किए गए उसके अलावा पंजीकृत साहित्य संगम संस्थान महाराष्ट्र इकाई और साहित्य संगम संस्थान छत्तीसगढ़ के उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग लेने के कारण क्रमशः काव्यलोक एवम काव्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।


उनके इस सम्मान के लिए उनके मूल निवास डोभी ब्लाक के हरदासीपुर से लोगों के अलावा डोभी के अन्य सम्मानित जन, बस्ती जिले के हरैया विधानसभा के विधायक अजय कुमार सिंह की पत्नी डॉ. सुनीता सिंह सहित साहित्यिक क्षेत्र के महेंद्र सिंह रघुवंशी (चंदौली), मधुबनी के युवा साहित्यकार जमील, उनके गृह जनपद जौनपुर के साहित्यकार रंगनाथ दुबे, मिथलेश सिंह (आजमगढ़), सुधीर श्रीवास्तव, निक्की शर्मा, अनीता शर्मा, आभा सिंह सहित अमेरिका में बसे डॉ. राजनारायण सिंह, सत्या सिंह, स्वाति सिंह, डॉ. राजदेव सिंह अन्य प्रतिष्ठित लोगों ने साहित्यकार अंकुर सिंह के बधाई के साथ साहित्यिक एवं निजी जीवन में अनेक सफलताओं की शुभकामना दिया।

अंत में साहित्यकार अंकुर सिंह ने पिता समाजसेवी रामेश्वर प्रसाद सिंह पुत्र के बढ़ते कद और सम्मान पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें गौरव की छोटी उम्र में अंकुर परिवार और क्षेत्र के नाम को आगे बढ़ाते हुए जन—जन को अपनी कलम से जागरूक कर रहा, इसका श्रेय मेरे साथ अंकुर के मां सत्यभामा और उनके शिक्षकों को जाता है जिनके देख—रेख़ में अंकुर की शिक्षा-दीक्षा के साथ उच्च संस्कार मिले।









from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!