धूमधाम से मनाया गया सपा संरक्षक मुलायम सिंह का 82वां जन्मदिन | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के संरक्षक, भारत सरकार के पूर्व रक्षामंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वें जन्मदिन समाजवादी पार्टी जौनपुर के कार्यालय में जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर के उनके दीर्घायु होने की कामना किया।


इस अवसर पर नेता जी के संघर्षों पार्टी के स्थापना से लेकर समाज के हित में किये गये कार्यों, देश में हित में लिये गये निर्णय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर उनके विचारों पर पार्टी के नेताओं ने चर्चा किया और लोगों ने अपने उद्बोधन में नेता जी के दीर्घायु होने के लिए कामना की। सतत समाजवादी पार्टी विचारों पर उनके द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों मुद्दों पर अनवरत संघर्ष करने के लिए आज सब ने उनके जन्मदिवस पर शपथ लिया कि हम सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नेता जी के बनाए हुए सिद्धांतों पर अनवरत कार्य करते हुए समाजवादी पार्टी को उच्च शिखर पर ले जाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।


इस अवसर पर शाहगंज के विधायक शैलेंद्र यादव ललई जी, मछलीशहर के विधायक जगदीश सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, मछलीशहर के पूर्व सांसद तूफानी सरोज, जफराबाद के पूर्व विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश राय, पूर्व विधान परिषद सदस्य लल्लन यादव    सहित समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और लोगों ने एक संकल्प लिया कि हम सभी समाजवादी पार्टी के उत्तरोत्तर विकास में कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पप्पू रघुवंशी, श्याम बहादुर पाल, सुशील श्रीवास्तव, श्रवण जायसवाल, लक्ष्मीकांत यादव, बिट्टू यादव, प्रभाकर मौर्य, यशवंता यादव, चंद्र प्रकाश मिश्रा, सुशील कुमार दुबे, जयहिंद यादव, आशा राम यादव, राजेश यादव प्रिंशु यादव, अली मंजर डेज़ी, पूनम मौर्य, निजामुद्दीन, जितेन्द्र यादव, हीरा लाल विश्वकर्मा, इरशाद मंसूरी सहित जिले के सभी कार्यकर्ताओं ने नेताजी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कार्यक्रम भाग लिया। संचालन जिले के महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।


गरीबों-मजलूमों-बेरोजगारों के लिये हमेशा लड़े हैं मुलायमः राहुल त्रिपाठी
मां शीतला चौकियां धाम में हवन-पूजन करके मनाया गया 82वां जन्मदिन
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर वरिष्ठ सपा नेता राहुल त्रिपाठी के नेतृत्व में शक्तिपीठ माँ शीतला चौकियां धाम में साथियों के साथ दर्शन कर हवन कुंड में हवन कर नेताजी के लम्बे आयु की कामना किया गया। इस मौके पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जैसे नेता की अभी देश को बहुत जरूर है। वे देश के ऐसे नेता हैं जो सदा गरीब, मजदूर, नौजवान, किसानों की लड़ाई लड़ते रहे। उनके जीवन का एक-एक पल बहुत सुनहरा है। उन्होंने कहा कि आज हम लोगों को अपार खुशी है किक हम लोग नेताजी का 82वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज हम संकल्प लेते हैं कि हत्या, लूट, बलात्कारी, किसान, नौजवान, बेरोजगार, व्यापारी विरोधी प्रदेश सरकार चल रही है, उसे हम 2022 में उखाड़ फेकेंगे और अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर भेजने का काम करेंगे। इस अवसर पर ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी, गुड्डू त्रिपाठी, त्रिभुवन त्रिपाठी, मयाकांन्त यादव, दीपक यादव, संजय यादव, नीरज पाडेय, राजू भगत, कन्हैया यादव, बाबू राम पाडेय, सुमित त्रिपाठी, आकाश गिरी, सतीश त्रिपाठी, शितेष त्रिपाठी, बक्का माली, अमित माली, टिटू त्रिपाठी, आशीष माली सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
डा. नासिर ने मुलायम के जन्मदिन पर गरीबों को कराया भोजन

डा. नासिर ने मुलायम के जन्मदिन पर गरीबों को कराया भोजन
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। रविवार को शाही किला गेट के पास लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार डा. नासिर खान के नेतृत्व में हजारों लोगों को भोजन का पैकेट वितरित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व मंत्री व शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव, पूर्व मंत्री व मछलीशहर विधायक जगदीश सोनकर मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज के सबसे निचले स्तर के लोगों, अल्पसंख्यकों, गरीबों, मजदूर, बेसहारों को उनका हक दिलाने के लिए हमेशा मुलायम सिंह यादव संघर्ष करते नजर आये। उनकी समाजवादी पार्टी आज भी संघर्ष कर रही है। हम सब उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं। वहीं लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए डा. नासिर खान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा देश की एकता व अखंडता के लिए कार्य किया। इसकी वजह से आज उनका नाम पूरी दुनिया में सम्मान के साथ लिया जाता है। इस अवसर पर सदफ हैदर, अलमास, डा. सज्जाद मेंहदी, जाबिर अर्शी, मजीद, तारिक, सरफराज पवन पांडेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

समाजवादी कुटिया के बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया मुलायम का जन्मदिन
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में बनाये गये समाजवादी कुटिया के संचालक ऋषि यादव के नेतृत्व में नेताजी मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर श्री यादव ने कुटिया के बच्चों को स्वेटर पहनाकर उपहार भेंट किया जिसके बाद बच्चों को इमरती, फल आदि वितरित कर केक काटा गया। साथ ही कोरोना महामारी की वजह से संसाधनविहीन दिव्यांग परिवार को पूरे लॉक डाउन मदद करने वाले परिवार को आर्थिक सहायता भी दी गई। इस दौरान कुटिया पर आये लोगों ने नेताजी के सिद्धांतों व मूल्यों पर अपनी बात रखी तो कुटिया के बच्चों ने मनोरंजन के साथ नेताजी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह यादव, नसीम अंसारी, सुनील यादव, श्री चंद्र, चंद्रशेखर, शुभम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में समाजवादी कुटिया के संचालक ऋषि यादव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

*Ad : MBBS करने का शानदार Offer | Admissions Open | Contact - Meraj Ahmad Mo. 9919732428, Dr. Danish Mo. 8700399970*
Ad

*Ad : राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी की तरफ से देशवासियों को डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Advt : वाराणसी खण्ड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी पद के प्रत्याशी एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष उ.प्र.मा​.शि.सं. रमेश सिंह की तरफ से डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!