हवन यज्ञ के साथ ही सम्पन्न हुआ पुरुषोत्तम मास | #NayaSaberaNetwork साथ ही पढ़ें मछलीशहर की अन्य खबरें भी

अखिलेश श्रीवास्तव
मछलीशहर, जौनपुर। हवन यज्ञ के साथ ही एक माह से चल रहा पुरु षोत्तम मास सम्पन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्र के गौरीशंकर धाम, चकघसीटा, दियावां महादेव, शोभनाथ मंदिर एवं छाछो गांव में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
हवन यज्ञ के साथ ही सम्पन्न हुआ पुरुषोत्तम मास | #NayaSaberaNetwork


उक्त गांव के बागेश्वर नाथ महादेव के मंदिर पर पुरु षोत्तम मास के अंतिम दिन यज्ञ हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कर्मकांड के विद्वान पं. देवी प्रसाद मिश्र की देख रेख में शुक्रवार को सामूहिक शिव पूजन का आयोजन किया गया। इसके बाद हवन यज्ञ तथा आरती की गई। इस सामूहिक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उक्त विद्वान ने पुरु षोत्तम मास के महत्व के बारे में लोगों को जानकारी दी। क्षेत्र में भी एक माह से चल रहा पुरुषोत्तम मास सम्पन्न हो गया है। उक्त गांव में भारी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित रहकर शिवार्चन कार्यक्रम में भाग लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया।

नहीं होगा रामलीला का मंचन
मछलीशहर। श्री आदर्श रामलीला समिति ने कोरोना महामारी की मद्देनजर रखते इस वर्ष राम लीला मंचन न कर प्रतीकात्मक रु प से रामलीला करने का निर्णय लिया है। समिति के इस निर्णय की तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने सराहना की है।

ट्रक के धक्के से गिरा पेड़
मछलीशहर। तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से सड़क किनारे स्थित शीशम का पेड़ टूटकर सड़क पर आ गिरा, जिससे हाइवे पर लगभग छह घण्टे तक वन वे रहा। सुबह ग्रामीणों ने पेड़ की डाल काटकर हटाया तो आवागमन सुचारू रूप से जारी हुआ। घटना में चालक सतीश व खलासी अभिषेक बाल बाल बचे।

दबंगों ने युवक की पिटाई
मछलीशहर। नगर के शादीगंज निवासी अकरम 35 पुत्र हुसैन के अनुसार घर के बगल उसकी बिरादरी के कुछ दबंग लोग मेरे घर के सामने अपनी मुर्गियां छोड़ देते हैं। मुर्गियां दिनभर घर के सामने गंदगी करती थी। मैंने उन्हें इसके लिए कई बार मना किया लेकिन वह लगातार मेरी बात को अनसुनी कर दे रहे थे। शुक्रवार सुबह भी वही हुआ मैंने उन्हें मना किया तो उन लोगों में से तीन लोगों ने मेरी जमकर पिटाई कर दी। मेरा सिर पर फोड़ दिया। सूचना पुलिस को दे दी गयी है।

*विज्ञापन : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad

*विज्ञापन : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. आजम खान की तरफ से सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को सपा के 28वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments