मल्हनी उपचुनाव : सात प्रत्याशियों ने किया नामांकन | #NayaSaberaNetwork

  • मुख्यमंत्री पहले ही दे दिये हैं मल्हनी को सौगात : मनोज
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। 367-मल्हनी विधानसभा उपचुनाव के लिए 07 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। निर्दलीय प्रत्याशी शालिनी सहाय द्वारा एक सेट में, भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह द्वारा चार सेट में, भारतीय समता समाज पार्टी प्रत्याशी विजय कुमार द्वारा एक सेट में, निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पा यादव द्वारा एक सेट में, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी राकेश मिश्र द्वारा दो सेट में, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रत्याशी श्याम बहादुर द्वारा एक सेट में, बहुजन मुक्ति पार्टी मुन्शीलाल द्वारा एक सेट में नामांकन दाखिल किया।
मल्हनी उपचुनाव : सात प्रत्याशियों ने किया नामांकन | #NayaSaberaNetwork

इस दौरान मीडिया से मुखातिब भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव से पहले ही आकर यह घोषणा कर चुके हैं कि मल्हनी क्षेत्र का विकास आठ साल में जितना नहीं हुआ होगा उससे कई गुना अधिक एक साल के अंदर होगा। श्री सिंह ने यह भी कहा कि देश के वैज्ञानिक एवं जौनपुर के लाल डॉ. लाल जी सिंह के नाम 150 बेड का अस्पताल और सड़क तथा राजा यादवेंद्र दत्त दूबे के नाम से गोमती नदी पर पुल तथा निषाद राज के नाम पर मल्हनी क्षेत्र में राजकीय बालिका इण्टर कालेज की स्थापना की घोषणा कर चुके हैं। मल्हनी को पहले ही सौगात दी जा चुकी है।

मल्हनी उपचुनाव : सात प्रत्याशियों ने किया नामांकन | #NayaSaberaNetwork

कांग्रेस प्रत्याशी मंगला मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जाति पाति से ऊठकर मूल्यों की राजनीति करती है। कांग्रेस का इतिहास विकास का रहा है। मल्हनी विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ लड़ रही है।

*विज्ञापन : अपनों के साथ बांटें खुशियां, उन्हें खिलाएं उनका favourite Pizza | Order now - Pizza Paradise 9519149897, 9918509194 Wazidpur Tiraha Jaunpur*
Ad

*विज्ञापन : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad

*विज्ञापन : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments