उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश बनाने में भाजपा का हाथ : दिनेश यादव | #NayaSaberaNetwork

  • बोलें श्रवण जायसवाल, यूपी में बह रही परिवर्तन की बयार
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्रवण जायसवाल व अखिल भारतीय यादव महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव द्वारा डोर-टू-डोर जनसंपर्क करके मतदाताओं से अपील किया जा रहा है। इस मौके पर नेताद्वय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की बयार बह रही है। आम मतदाता टकटकी नजरों से अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री की तरफ देख रही है। 
उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश बनाने में भाजपा का हाथ : दिनेश यादव | #NayaSaberaNetwork

उन्होंने कहा कि आज जो उत्तर प्रदेश के बद से बदतर स्थिति हो गई है, उसको लेकर लोग इसे अपराध प्रदेश भी कहने लगे हैं। आज जहां लूट, हत्या, बलात्कार आदि घटनाएं आए दिन हो रहे हैं, वहीं उत्तर प्रदेश प्रशासन लोगों की सुरक्षा और संरक्षण देने में नाकाम है। छात्रों के हितों पर भी हमला हो रहा है। दूसरी तरफ व्यापारियों के हितों पर भी अनदेखी की जा रही है। इस अवसर पर राजकुमार विश्वकर्मा, पिंटू यादव, पंकज यादव, संतोष प्रजापति, लम्बू सहित तमाम साथी मौजूद रहे।

Ad : तनिष्क शोरूम परिवार की तरफ से शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं | संपर्क करें - पॉलिटेक्निक चौराहा, रूहट्टा, मिर्जापुर रोड, जनपद जौनपुर (उ.प्र.) | 9554210903, 7309896302*
Ad

*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभेच्छा*
Ad


*Ad : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर के डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह की तरफ से नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं | मो. 8052920000, 9455328836*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments