Jaunpur News: टीनशेड हटाकर दुकान में घुसे चोर, 1.62 लाख रुपये उड़ाए

Naya Savera Network

सीसीटीवी कैमरे का केबल काटकर वारदात को दिया अंजाम, दुकानदार ने पुलिस को दी तहरीर


विपिन सैनी @ नया सवेरा 

जौनपुर। शीतला चौकिया क्षेत्र में नवीन मंडी के पास चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए 1 लाख 62 हजार रुपये नकद पार कर दिए। चोर दुकान के ऊपर लगा टीनशेड हटाकर अंदर घुसे और वारदात से पहले सीसीटीवी कैमरे का केबल काट दिया। इसके बाद काउंटर तोड़कर नकदी लेकर फरार हो गए।


पीड़ित दुकानदार रतन सोनकर पुत्र स्व. फूलचंद सोनकर निवासी रामदासपुर नेवादा ने शीतला चौकिया चौकी पुलिस को लिखित तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार, बुधवार 4 नवंबर की रात अज्ञात चोर दुकान के ऊपर लगा टीनशेड हटाकर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद काउंटर तोड़कर उसमें रखे 1 लाख 62 हजार रुपये चोरी कर लिए।


घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पीड़ित ने चोरी गई नकदी बरामद कराने के साथ क्षेत्र में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की भी गुहार लगाई है। पुलिस को तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा जगदीशपुर-नेवादा सड़क मार्ग


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!