Jaunpur News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, स्वजनों ने लगाया हमले का आरोप

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। तिलवारी गांव निवासी 39 वर्षीय नीरो सिंह उर्फ सेठ की गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। स्वजनों ने उनके साथ मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। खबर लिखे जाने तक घटना की तहरीर थाने में नहीं दी गई है।


नीरो बुधवार की शाम अपने दोस्त मुन्नू यादव निवासी बनगांव पट्टी, थाना बदलापुर के रिश्तेदार के निजी कार्यक्रम में शामिल होने बदलापुर बाजार स्थित एक मैरेज हाल गए थे। वहां नीरज यादव और डिहियां गांव निवासी मंतोष पांडेय भी मौजूद थे। गुरुवार की सुबह नीरज ने फोन कर स्वजनों को नीरो के दुर्घटनाग्रस्त होने और बनगांव पट्टी की एक दुकान पर पड़े होने की जानकारी दी। स्वजन पहुंचे तो नीरो अचेत अवस्था में थे। उनके नाक और कान से खून निकल रहा था। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

स्वजनों का आरोप है कि तीनों ने मिलकर रात में नीरो पर जानलेवा हमला किया और अचेत होने पर गांव में लाकर दुकान पर छोड़ दिया।


वहीं, नीरज यादव का कहना है कि वह नीरो के साथ बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में सिगरेट लेने रुके तभी तीन-चार नकाबपोशों ने ईंट से नीरो के सिर पर हमला कर दिया। घबराहट में वह उन्हें अपने गांव लाकर दुकान पर लिटा दिए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: टीनशेड हटाकर दुकान में घुसे चोर, 1.62 लाख रुपये उड़ाए


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!