एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर में हुआ आयोजन, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। एसएस पब्लिक स्कूल, सिद्दीकपुर में गुरुवार को अंतरविद्यालयीय क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों की सामान्य ज्ञान, विषयों की समझ, त्वरित निर्णय क्षमता और बौद्धिक प्रतिभा को परखने का अवसर मिला। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज, मड़ियाहूं के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह, शिक्षा निदेशक आलोक यादव और प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा सिंह ने बाबू जी एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।
विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
प्रतियोगिता में जनपद के प्रमुख शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर, राधिका बाल विद्या मंदिर, एसएस पब्लिक स्कूल बाबतपुर, सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज मड़ियाहूं, नानक पब्लिक स्कूल, प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल, सूर्यबली सिंह पब्लिक स्कूल और मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
क्विज प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रश्नों के उत्तर देने में उनकी तत्परता, ज्ञान और टीम भावना ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया।
सेंट जेवियर्स ने हासिल किया पहला स्थान
प्रतियोगिता के परिणाम में सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज, मड़ियाहूं के विद्यार्थियों ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। एसएस पब्लिक स्कूल, बाबतपुर के विद्यार्थियों ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि मेजबान विद्यालय एसएस पब्लिक स्कूल, सिद्दीकपुर के विद्यार्थियों को तीसरे पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, नानक पब्लिक स्कूल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रतियोगिताएं प्रतिभा निखारने का माध्यम
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों और उनके साथ आए शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं केवल हार-जीत के लिए नहीं होतीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा, क्षमता और आत्मविश्वास को निखारने का माध्यम होती हैं। इस तरह के आयोजन से बच्चों में ज्ञान प्राप्त करने की रुचि बढ़ती है और उन्हें अपनी योग्यता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा सिंह ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आयोजन में शामिल अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | अबकी बार दिवाली में
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
.jpeg)

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)