अबकी बार दिवाली में

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

अबकी बार दिवाली में 

🏮🪔🪔🪔🪔🏮


बाबू-भइया भूल न जाना,

अबकी बार दिवाली में

बेघर के घर तक भी जाना,

 अबकी बार दिवाली में।


प्राणों की आहुति देकर जो,

सबके दीप जलाए हैं ।

उनके नाम इक दिया जलाना,

अबकी बार दिवाली में ।


चीनी दीप खरीदे जीभर,

 फुलझडियां भी खूब लिए

दियली मिट्टी वाले लाना,

 अबकी बार दिवाली में।


रुपिया के बंडल में भर,

 बारूद सड़क पर फोड़े खुब,

गांवों में जा खुशी मनाना,

 अबकी बार दिवाली में।


कोरोना में जिनकी मम्मी,

पापा जग से चले गए।

उन बच्चों पर प्यार लुटाना,

अबकी बार दिवाली में।


जिनके घर में दीवाली के,

 दिन भी दीप नहीं जलते,

थोड़ी 'स्वीट' वहां पहुंचाना,

 अबकी बार दिवाली में।


पहन चीथड़े सड़कों पर,

जो बच्चे उमर बिताते हैं,

कपड़े नए उन्हें दे आना,

अबकी बार दिवाली में।


देवालय से पुण्य अधिक,

वृद्धाश्रम में मिल जाता है।

बीबी -बच्चों संग अजमाना,

अबकी बार दिवाली में।


आपको सपरिवार दीपावली पर हार्दिक शुभकामनाएं 


सुरेश मिश्र


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!