Jaunpur News: मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी, 17 नवंबर को प्रकाशित होगी प्रारूप सूची

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन किया है। उप निर्वाचन अधिकारी ने शनिवार को संशोधित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि अब एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 17 नवंबर 2026 को किया जाएगा।


संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मतदेय स्थलों का युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन की कार्रवाई 2 नवंबर 2026 तक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही रहेगी। वहीं, मतदाता सूची के प्रारूप पर दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है।


प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद अंतिम फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।


उप निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने अथवा किसी प्रकार की आपत्ति दर्ज कराने के इच्छुक नागरिक निर्धारित अवधि में अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नेवढ़िया पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!