Jaunpur News: भाजपा किसान मोर्चा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला मछलीशहर किसान मोर्चा की ओर से सीहीपुर स्थित जिला कार्यालय पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने की, जबकि संचालन सौरभ द्विवेदी ने किया। राजेश सिंह स्टर्लिंग के नेतृत्व में आयोजित समारोह में संगठन की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अनिल सिंह ने कहा कि किसानों का उत्थान और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान भाजपा किसान मोर्चा की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की कृषि एवं किसान कल्याण योजनाओं की जानकारी अंतिम पंक्ति में बैठे किसान तक पहुंचाना जरूरी है। इसके लिए किसान चौपाल और खेत पर चर्चा जैसे अभियानों के माध्यम से किसानों से सीधा संवाद किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य गांव, मंडल और जिला स्तर पर किसानों को जोड़ना तथा युवा और महिला किसानों को नेतृत्व के लिए आगे बढ़ाना है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने, बिचौलियों से बचाने और जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। साथ ही ड्रोन तकनीक और आधुनिक कृषि पद्धतियों के प्रति किसानों को प्रशिक्षित करने पर जोर दिया जाएगा। अंत में अनिल सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मध्यस्थता से 39 साल पुराने मुकदमे का हुआ सौहार्दपूर्ण निस्तारण


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!