Jaunpur News: मध्यस्थता से 39 साल पुराने मुकदमे का हुआ सौहार्दपूर्ण निस्तारण

Naya Savera Network

प्रभुदेई बनाम शहदेव मामले में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से निकाला समाधान

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर मध्यस्थता के माध्यम से करीब चार दशक पुराने मुकदमे का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया गया। मूलवाद संख्या ओएस-126/1987 प्रभुदेई बनाम शहदेव में दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद भुलाकर सौहार्दपूर्ण ढंग से विवाद का समाधान कर लिया।


सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुशील कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिले में एक अगस्त से 30 दिसंबर 2026 तक राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 चलाया जा रहा है। जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि के निर्देश पर न्यायालयों में लंबित मामलों का मध्यस्थता के जरिए निस्तारण कराया जा रहा है।


इसी क्रम में अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) पंचम की पीठासीन अधिकारी मेधा कुशवाहा के न्यायालय में विचाराधीन स्थायी निषेधाज्ञा से संबंधित मामले को सुलह-समझौता केंद्र भेजा गया था। मध्यस्थ मनोज कुमार वर्मा ने दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर विवाद के समाधान का प्रयास किया। उनके प्रयासों से दोनों पक्ष सहमति पर पहुंचे।


मामले के निस्तारण में दोनों पक्षों के अधिवक्ता कमलेश कुमार अग्रहरि और गोपी शंकर श्रीवास्तव ने सहयोग किया। प्राधिकरण के सचिव ने कहा कि मध्यस्थता से पुराने और लंबित विवादों का शांतिपूर्ण समाधान संभव है। इससे पक्षकारों के आपसी संबंध भी मधुर बने रहते हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में अलंकार अग्निहोत्री का जोरदार स्वागत

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!