Bareilly News: चित्रगुप्त भगवान की शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालुओं ने आस्था व्यक्त कर बरसाये पुष्प

Naya Savera Network

कायस्थ चेतना मंच की और से निकली शोभायात्रा में ई प्रमुख हस्तियां हुईं शामिल

नया सवेरा नेटवर्क

बरेली। भगवान श्री चित्रगुप्त भगवान की शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालुओं ने आस्था व्यक्त कर  पुष्प वर्षा की। जयकारों से यात्रा मार्ग गूंज उठा। कायस्थ चेतना मंच की ओर से भगवान श्री चित्रगुप्त की विशाल शोभायात्रा में बड़ी संख्या में आस्थावान शामिल हुए। यात्रा बाबा त्रिबटीनाथ मंदिर परिसर से शुरु हुई और गुद्दड़ बाग के भगवान श्री चित्रगुप्त जी के मंदिर पर उसका विश्राम हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री डा. अरुण कुमार मुख्य अतिथि रहे तथा पूरी यात्रा के दौरान पैदल ही चलकर प्रतिभागिता भी की।मुख्य अतिथि प्रदेश के वन मंत्री डा. अरुण कुमार ने कहा कि इस बार की यात्रा बेहद सफल आयोजन है। 

शाम को विधिवत पूजन अर्चन के बीच भगवान की शोभायात्रा का शुभारम्भ हुआ। संस्था के संरक्षक डा. पवन सक्सेना, राजन विद्यार्थी, अध्यक्ष संजय सक्सेना व महामंत्री अमित सक्सेना बिंदु ने  मुख्य अतिथि प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार व कैंट के विधायक संजीव अग्रवाल  की उपस्थिति में विधिवत पूजन अर्चन करके यात्रा का प्रारम्भ कराया। यहां महाकाल बैंड ने प्रस्तुतियां दीं तथा समाज की महिलाओं ने डांडिया व गरबा भी किया। पूरे रास्ते यात्रा का जगह जगह पर स्वागत किया गया।

यात्रा की शुरुआत में बीजेपी सांसद  छत्रपाल सिंह, एमएलसी महाराज सिंह, बहोरन लाल मौर्य, किसान नेता डा. रवि नागर, संघ परिवार से अनुराग अग्रवाल, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, संजय बिसारिया, भाजपा नेता मनीष अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, डा. विनोद पागरानी समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। बसंत टाकीज के निकट सुरेन्द्र पटवा, पंकज साहनी, धर्मेश सोना व परिवार, प्रेमनगर चौराहे पर अमन कमेटी के नदीम शम्सी, डा. अरुण कुमार के कार्यालय, विश्व हिंदू परिषद के आशु अग्रवाल, संजय आदि ने भारत सेवा ट्रस्ट पर डा. भक्ति सिंह, रमेश जैन, राजकुमार शर्मा, शाबेज आदि ने यात्रा का स्वागत किया। चित्रांश महासभा की ओर से राकेश सक्सेना व टीम ने स्वागत किया।

शोभायात्रा में मेयर डा. उमेश गौतम व भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना भी शामिल हुए। मेयर डा. गौतम ने पूरे समाज को सफल और भावपूर्ण आयोजन के लिए बधाई दी। चित्रगुप्त चौक पर अंशु आरव व टीम ने स्वागत किया। यात्रा का विश्राम गुद्दड बाग के श्री चित्रगुप्त मंदिर पर हुआ, जहां नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्रीमती श्रुति गंगवार, मीरगंज के विधायक डा. डीसी वर्मा भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार ने कहा कि वह इन्हीं मोहल्ले और गलियों में खेलकर बड़ी हुई हैं, यहां का हर घर उनका अपना घर है। वह यहां की बेटी हैं, हमेशा सभी के साथ हैं। बीजेपी  विधायक डा. डी सी वर्मा ने सभी को सफल आयोजन की बधाई दी तथा कहा कि उनके क्षेत्र में भगवान श्री चित्रगुप्त जी का मंदिर जो डा. शिवकुमार जी बनवा रहे हैं, उसके लिए व समाज की सेवा के लिए वह हमेशा तत्पर हैं। भगवान श्री चित्रगुप्त जी यात्रा में शहर भर से और आसपास से बड़ी संख्या में लोग आये हैं। उन्होंने कहा कि वह सभी की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं।

संस्था के संरक्षक डा. पवन सक्सेना ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी सृष्टि के न्यायाधिपति है। अधिष्ठाता हैं। उनके दर्शन मात्र से ही जीवन सफल हो जाता है। यात्रा सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, यह हमारी गौरवशाली परंपरा का भी प्रतीक है। कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद दिया।  संचालन अमित बिंदु व एडवोकेट प्रवेश वर्मा ने किया।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक सीए राजन विद्यार्थी ने कहा कि आज बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी का आशीर्वाद प्राप्त किया है, उन्होने सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। 

डा. विकास वर्मा, अनीता मुकेश, सभासद सतीश कातिब, कपिल कांत, शालिनी जौहरी, सौरभ सक्सेना, राहुल सक्सेना, संजीव सक्सेना, अतुल सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, नूतन शर्मा, निर्भय सक्सेना, प्रतिभा जौहरी, पंकज जौहरी पंछी, सुधांशु सक्सेना, संजय सक्सेना संजू, वीके सक्सेना, प्रदीप मधवार, अनुराग भूषण, ईशान इशु, अंकुर सक्सेना, राकेश सक्सेना, अंकुर सक्सेना, अलंकृत सक्सेना, अंतरिक्ष सक्सेना मनोज सक्सेना, मुकेश सक्सेना, चमन सक्सेना, स्वाति सक्सेना, डा. पूजा सक्सेना, अनुराधा अनु, शिव कुमार बरतरिया, मनोज सक्सेना, अंतरिक्ष सक्सेना, संभव शील,  दीक्षा सक्सेना, अविनाश सक्सेना, विजय सक्सेना, ऋषभ सक्सेना, अभिनव सक्सेना, दीपक जौहरी, अतुल सक्सेना, अशोक सक्सेना पी के सक्सेना राजन श्रीवास्तव व सीबी गंज की टीम, अखिलेश सक्सेना, ललिता सक्सेना, प्रीति सक्सेना, पीलीभीत के अवनीश सक्सेना, महेश नारायन सक्सेना, शेखर सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, सुभाष सक्सेना व टीम, बदायूं से से विजय नारायन व शलभ सक्सेना आदि मौजूद रहे। समाज की कई प्रमुख हस्तियों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: यूपी पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में श्रद्धा पांडेय ने जीता रजत पदक


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!