Poetry: आधी अधूरी संगिनी

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

'आधी अधूरी संगिनी '

जिसके संग मधुर क्षणों में 

कुछ कदमों का साथ रहा 

कुछ पलों के लिए मेरे 

हाथों में उसका हाथ रहा 


फिर होकर अन्मयस्क 

उसने हटा लिया अपना हाथ 

निकल पड़ी अपनी राह 

छोड़कर मेरा साथ


लौट गई वो अनमने सी 

छोड़कर प्रेम की राह

बेपरवाह सच से कि

किसी को है उसकी चाह 


जानती है वो कि 

झुठला नहीं सकती 

प्रेम को 

भुला नहीं सकती 

याद को 

अंततः छुपाकर अपने प्रेम को

 हृदयतल की 

गुफ़ाओं औ कंदराओं में 

भागती है यथार्थ से परे 


अनभिज्ञ इस बात से कि 

प्रेम के बुलबुले को 

गहराईयों से उबर कर 

आना ही होगा 

अंतत: सतह पर 


विश्वास है मुझको 

वो अनमनी सी संगिनी 

आयेगी एकदिन लौटकर 

चिर प्रतीक्षित 

प्रेम पथ पर.



कवि सन्तोष कुमार झा 

सीएमडी कोंकण रेलवे मुंबई, महाराष्ट्र


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!