Jaunpur News: रिश्वत और वसूली की शिकायत पर जौनपुर के 47 सिपाही लाइन हाजिर

Naya Savera Network

एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने गोपनीय जांच के बाद की कार्रवाई, विभिन्न स्रोतों से जुटाई गई थी पुलिसकर्मियों की गतिविधियों की जानकारी

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। लखनऊ लूटकांड में जौनपुर पुलिस के एक सिपाही की संलिप्तता उजागर होने के बाद जिले के पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने विभिन्न थानों में तैनात 47 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिश्वत लेने और वसूली करने की शिकायतें मिल रही थीं।


एसपी ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गोपनीय विभाग, सर्विलांस और आम जनता से मिली सूचनाओं सहित अन्य स्रोतों के माध्यम से पुलिसकर्मियों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई। इसके बाद 47 सिपाहियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।



आरोप है कि संबंधित पुलिसकर्मी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रिश्वतखोरी और वसूली में संलिप्त थे। इस तरह की शिकायतों से पुलिस विभाग की छवि प्रभावित हो रही थी। एसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और रिश्वतखोरी से जुड़ी शिकायतें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: पंडित राधेश्याम जयंती समारोह में यूपी के वित्त मंत्री खन्ना ने गाया एक प्रसंग 

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!