Bareilly News: पंडित राधेश्याम जयंती समारोह में यूपी के वित्त मंत्री खन्ना ने गाया एक प्रसंग

Naya Savera Network

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। कालजयी कृति 'राधेश्याम रामायण' के रचयिता तथा अनेक धार्मिक एवं सामाजिक नाटकों का प्रणयन करने वाले राष्ट्र गौरव पडित राधेश्याम कथावाचक के 136वें जन्मदिन के अवसर पर हुए कार्यक्रम  में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बरेली सांसद छत्रपल गंगवार एवं कैंट विधायक संजीव अग्रवाल रहे।

पांचाल सास्कृतिक संस्था के तत्वावधान में पं. राधेश्याम कथावाचक स्मृति भवन के सभागार (जीआईसी ऑडिटोरियम) में हुए कार्यक्रम में । मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने वक्तव्य में कहा कि पंडित जी के परिवार ने आज से चार माह पूर्व मुझसे यहां आने की चर्चा की थी और आज मैं हृदय से बोल रहा हूं कि यहां आकर मुझे अत्यंत संतोष हुआ है क्योंकि यहां इस कार्यक्रम में पंडित जी के परिवार और मंच से उनके विषय में बताया गया वो अविस्मरणीय है, इतनी छोटी उम्र में एक खण्ड काव्य की रचना करना अद्भुत है। आज जहां जहां भी रामलीला होती है उनकी चौपाइयों का वाचन होता है, भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है इसी पर एक संदर्भ है कि जब श्री लक्ष्मण जी मूर्छित हुए थे तब का प्रसंग पढ़ा कि वैद्य सुषेण कहते हैं कि मैं वैद्य दशानन के घर का कैसे यह कार्य किया जाए, अनुचित होगा यदि बैरी के दशकंधर को आराम दिया जाए, हे राम आज्ञा देते हो कैसे यह अधर्म किया जाये।

प्रदेश के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा कि पंडित जी आम नहीं दुनिया के ख़ास व्यक्तित्त्व थे मै उनको नमन करता हूँ, बहुत से लोग रामायण काल्पनिक मानते हैं, पर पंडित जी ने सबकी सोच बदल दी, उस समय साउंड सिस्टम नहीं था पर पंडित जी की आवाज़ हर व्यक्ति तब भी ध्यान से सुनता था, उन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए भी काफी काम किया, बेटियों की शिक्षा पर उन्होंने बहुत जोर दिया, उनको शत शत नमन।समारोह का शुभारंभ संसद सदस्य छत्रपाल गंगवार ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। आरोही रावत ने गणेश वदना प्रस्तुत की तथा पं. शिवकुमार ने तर्ज राधेश्याम पर आधारित राम कथा का गायन किया। कार्यक्रम के आरम्भ में पंडित राधे श्याम के प्रपौत्र संजय शर्मा ने कहा कि पंडित की लिखी सत्यनारायण कथा बहुत विख्यात रही, पंडित जी  लगभग 45 वर्षों तक कथावाचन में सिरमौर रहे। जिससे प्रभावित होकर बीकानेर नरेश ने उनके लिए लिखा कि समय- समय भेजते रहते हैं भक्तों को श्री राम, वाल्मीकि तुलसी भये तुलसी राधे श्याम।

उनके दूसरे प्रपौत्र विक्रम भार्गव ने बताया कि पंडित जी एक साहित्यकार नाटककार कथाकार थे जिन्होंने अपने काल में एक अलग मुक़ाम बनाया, उनकी कृति राधेश्याम रामायण की दो करोड़ से अधिक प्रतियां अलग अलग भाषाओं में छपी, यहां तक कि उर्दू भाषा में भी। उन्होंने 1914 में मात्र 13 रु में राधेश्याम प्रेस की स्थापना की, उसके बाद 1924 में उनके लिखे नाटक वीर अभिमन्यु का एक लाख से ज्यादा बार मंचन हुआ, सन् 1931 में शकुन्तला, झांसी की रानी, कृष्ण सुदामा नामक फ़िल्मों के संवाद लिखे।

पंडित जी की पौत्री शारदा भार्गव ने संबंधित संस्मरण सुनाते हुए कहा कि आज आप सब राधेश्याम परिवार हैं, उनकी जन्मस्थली में आप सब निवास करते हैं जहां उनकी मूर्ति लगी हुई है वो माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगवाई है, तब उन्होंने कहा था कि यह विरासत यहीं नहीं रुकनी चाहिए, निरंतर आगे बढ़नी चाहिए। आज इस समारोह में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आए हैं उनको भी राधेश्याम जी से अपार प्रेम है इसलिए आए हैं। पंडित जी से प्रभावित विभूतियों में पं. मोतीलाल नेहरू, मदनमोहन मालवीय, मुंशी प्रेमचंद, पृथ्वीराज कपूर के नाम उल्लेखनीय हैं।

इतिहासकार रणजीत पंचाले द्वारा उनके एक नाटक परिवर्तन में एक वेशया के जीवन में पतन से परिवर्तन की कहानी का वर्णन किया गया। इसके बाद गायक शिव कुमार सिंह जी ने केवट प्रसंग को काव्य रूप में प्रकट किया। इसके बाद हुए चार लघु नाटक 'कैकई दशरथ संवाद', 'सीता हरण', 'अंगद रावण संवाद' तथ 'लक्ष्मण शक्ति' इस आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहे। यह नाटक शाहजहांपुर के ऑर्डिनेंस ड्रामेटिक क्लब, लोकरंजन नाट्य क्लब एवं बरेली की श्रीरामलीला सभा सुभाष नगर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए। ऑडिटोरियम के परिसर में राधेश्याम कथावाचक के दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गयी। समारोह में जयपुर से आए साहित्यकार हरिशंकर शर्मा, डॉ. अनिल मिश्रा 'पार्थ'  ने कथावाचक के कृतित्व की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में बीजेपी बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार, बरेली कैट विधायक संजीव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, रुहेलखंड विश्वविद्यालय में राधेश्याम शोध पीठ की समन्वयक प्रो. अनीता त्यागी, कथावाचक की पुत्र वधु  ज्योति शर्मा, डॉ पूर्णिमा अनिल, विशाल मल्होत्रा, जितेंद्र शर्मा, देवेंद्र देव, सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, प्रकाश सक्सेना, निर्भय सक्सेना, डॉ भारती सिंह, आदि उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अवसादग्रस्त वृद्ध ने ट्रेन से कटकर दी जान

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
Ads

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!