नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महराजगंज क्षेत्र के फत्तूपुर स्थित परमहंस योगाश्रम में श्रीकृष्ण मंदिर (श्री नारायण दिव्य धाम) एवं आश्रम के विकास और सुंदरीकरण को लेकर शुक्रवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। स्वामी परमहंस जी महाराज के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भूमि पूजन किया गया। इस दौरान पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा बताया गया कि महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह मंत्री एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के अथक प्रयासों से इस धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। उत्तर प्रदेश पर्यटन निदेशालय, लखनऊ के माध्यम से पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के प्रयासों से परियोजना के लिए प्रथम किस्त की धनराशि जारी होने के बाद भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल से क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि मंदिर एवं आश्रम का विकास होने से यह स्थल धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान बनाएगा तथा क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राहुल सिंह संज्ञान की मौजूदगी में भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाराष्ट्र के उद्योगपति अजय यादव, राम उजागिर यादव, दीपक यादव, प्रदीप के. सिंह, सुरेंद्र यादव, दया शंकर मिश्रा, महतिम सिंह, सीताराम यादव, रामप्रताप सिंह, अजय सिंह, राजू ताणकेश सहित अनेक गणमान्य लोग एवं सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शुभम काशी ने किया। भूमि पूजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। क्षेत्रवासियों ने मंदिर एवं आश्रम के विकास की इस पहल को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आयुष यादव ने 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में हासिल किया प्रथम स्थान
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

