Jaunpur News: एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले रोहित यादव का स्वागत

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले जौनपुर के मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र के डिभिया गांव निवासी रोहित यादव के जौनपुर पहुंचने पर स्वागत किया गया। सुजानगंज के समाजसेवी पवन यादव ने रोहित यादव का सम्मान किया। इस दौरान लोगों ने उन्हें माला पहनाकर उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।


रोहित यादव के स्वागत के दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोहित की सफलता से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। उनकी उपलब्धि से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने और मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी।


समाजसेवी पवन यादव ने रोहित यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों ने कहा कि रोहित ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर क्षेत्र के युवाओं के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। स्वागत कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने उनके आगामी खेल सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 32.51 लाख के सोने के गहने हड़पने के आरोप में तीन भाइयों पर केस


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!