Jaunpur News: वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक सीटों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होने के कारण रिक्त होने वाली सीटों पर निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। आयुक्त वाराणसी मंडल एवं रिटर्निंग ऑफिसर ने निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी दी।


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी हो चुकी है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर निर्धारित की गई है। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी।


नामांकन की प्रक्रिया अपर आयुक्त (प्रथम), वाराणसी मंडल वाराणसी के न्यायालय कक्ष में 29 सितंबर से 6 अक्टूबर तक कराई जाएगी। लोक अवकाश को छोड़कर निर्धारित तिथियों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!