Azamgarh News: अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग से टेलीकॉम राजस्व में धोखाधड़ी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

आजमगढ़। सरायमीर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग के जरिए टेलीकॉम राजस्व में धोखाधड़ी करने के आरोप में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 16 मोबाइल फोन, एक डेल कंपनी का लैपटॉप, तीन खुले सिम कार्ड और 4690 रुपये नकद बरामद किए हैं।


पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 2 अक्टूबर को संयुक्त टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। संजरपुर बाजार से करीब 200 मीटर आगे पोखरे के पास दो संदिग्धों को पकड़कर तलाशी ली गई। पूछताछ में दोनों की पहचान मो. ताबिश पुत्र जोरार अहमद निवासी खुदादादपुर, थाना निजामाबाद और सलीम अहमद पुत्र जावेद अख्तर निवासी खरेवां, थाना सरायमीर के रूप में हुई।

प्रीमियम नंबरों पर करते थे कॉल


पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी जीशान के साथ मिलकर International Premium Rate Numbers (IPRN) पर VoIP के जरिए अंतरराष्ट्रीय कॉल करने और करवाने की बात स्वीकार की। इन कॉलों को विभिन्न टोल-फ्री नंबरों से जोड़कर अधिक समय तक सक्रिय रखा जाता था। इससे प्रति मिनट के आधार पर राजस्व उत्पन्न होता था, जिसमें आरोपियों को कमीशन मिलता था।


व्हाट्सएप-टेलीग्राम से मिलते थे रूट


आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से प्रीमियम नंबर और कॉल रूट उपलब्ध कराए जाते थे। पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइल फोन और लैपटॉप में BESTIPRN.COM और ESSARTELECOM.NET से संबंधित लॉगिन आईडी व पासवर्ड मिले हैं। इनसे कॉल रूटिंग और कॉल बाईपास किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, इस काम से प्राप्त रकम को आपस में बांटा जाता था और कई बार USDT व क्रिप्टो करेंसी के जरिए लेन-देन भी किया जाता था।


केस दर्ज कर जांच जारी


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सरायमीर में मुकदमा अपराध संख्या 247/2026 के तहत धारा 318(4), 319, 111, 317(2) बीएनएस और 66C/66D आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रशान्त सिंह, उपनिरीक्षक रविप्रकाश गौतम, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश जायसवाल, कांस्टेबल आलोक सिंह और कांस्टेबल राहुल गौड़ शामिल रहे।

यह भी पढ़ें |  Jaunpur News: शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा ने कसी कमर


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!