Jaunpur News: सपा ने मनाई जयप्रकाश नारायण और महाराजा अग्रसेन की जयंती, सामाजिक न्याय का लिया संकल्प

Naya Savera Network

जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य बोले—दोनों महापुरुषों के विचार आज भी सामाजिक समानता और लोककल्याण के लिए प्रासंगिक

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार को समाजवादी पार्टी जौनपुर की ओर से जिला कार्यालय, सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में लोकनायक जयप्रकाश नारायण और महाराजा अग्रसेन की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में उनके जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर चर्चा की गई।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण और महाराजा अग्रसेन के विचार सामाजिक न्याय, जनभागीदारी और लोककल्याण का संदेश देते हैं। जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों, जनशक्ति और व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा दी। वहीं, महाराजा अग्रसेन ने समतामूलक समाज, आपसी सहयोग, उद्यमशीलता और लोककल्याण की भावना को मजबूत किया।


उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक चेतना और समावेशी विकास के लिए प्रासंगिक हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विकास का लाभ पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।


विचार गोष्ठी को प्रदेश सचिव सुशील दुबे, जिला उपाध्यक्ष हीरालाल विश्वकर्मा, जिला सचिव दीपक विश्वकर्मा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव लाल मोहम्मद राईनी, बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव हरिश्चंद प्रभाकर, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप प्रजापति, आनंद गुप्ता, रवि यादव, पूनम यादव और सबीना बेगम सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि महापुरुषों के विचारों और संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाना तथा सामाजिक समानता, आपसी सहयोग और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।


कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। इस अवसर पर जिला सचिव अजय मौर्य, समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव संदीप यदुवंशी, सोनी सेठ, सोनी यादव, मोहम्मद आसिफ शाह, आतिश सोनकर, विनय विनायक, ईशान यादव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: श्रीराम कथा प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को किया रवाना 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!