Jaunpur News: सेवा भारती जौनपुर ने कन्या पूजन कार्यक्रम का किया आयोजन, नौ देवियों के स्वरूपों का हुआ वर्णन

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शारदीय नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर सेवा भारती जौनपुर द्वारा अखडू घाट मंदिर, सेवा बस्ती जमैथा में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में कन्याओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर उन्हें उपहार भेंट किए गए तथा सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस आयोजन के माध्यम से नारी शक्ति के सम्मान, भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं तथा सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला संघचालक डॉ. सुभाष सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अत्यंत सरल एवं सहज भाषा में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का वर्णन किया। उन्होंने नवरात्रि पर्व की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के विभिन्न रूपों से मिलने वाली प्रेरणा को समझाया।

कार्यक्रम की संयोजिका एवं सेवा भारती की वैभव श्री प्रमुख किरन सिंह ने कन्या पूजन कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाओं का कुशलतापूर्वक संयोजन एवं संपादन किया तथा भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, सेवा भारती शिक्षा आयाम प्रमुख अर्चना सिंह, महिला प्रमुख द्वय  स्वप्निल सिंह, सुचिता सिंह एवं श्री जी साहू सहित उपस्थित मातृशक्तियों ने कन्याओं का पूजन-अर्चन कर उन्हें उपहार भेंट किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन सेवा भारती के जिला महामंत्री देवेश गुप्ता ने किया, जबकि उपस्थित अतिथियों एवं जनसमूह के प्रति आभार जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में सेवा भारती के संरक्षक डॉ. विनोद कुमार, अनिल सिंह, नारायण चौरसिया, दिलीप सिंह, संतोष कुमार, ओमित साहू, ओ.पी. मौर्य,सुधीर कुमार सिंह, रामचंद्र मधुकर, राजेश कुमार, अजय उपाध्याय, निलेश सिंह, शशांक श्रीवास्तव, धर्मेंद्र निषाद सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: फायरिंग करने का आरोपी आलोक यादव गिरफ्तार


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!