Jaunpur News: मिशन शक्ति टीम द्वारा नवरात्रि में महिलाओं, बालिकाओं को किया गया जागरूक

Naya Savera Network

मुशीबत में शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबरों को उपयोग करने के विषय मे बताया

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन हेतु संचालित मिशन शक्ति के अंतर्गत श्री मान पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में मिशन शक्ति की प्रभारी उपनिरीक्षक पुष्पा भारती के नेतृत्व में व्यापाक जागरूकता अभियान चलाया गया।

मिशन शक्ति की टीम ने नवरात्रि मेले में चौकियां धाम और शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में आये हुए महिलाओं बालिकाओं  से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा किसी भी तरह के उत्पीड़न या अपराध की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के साथ साथ  टीम ने महिलाओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, छेड़खानी और बाल अपराध जैसी समस्याओं के प्रति सतर्क रहने की अपील की। पुलिसकर्मियों ने बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर महिलाएं बिना घबराए पुलिस की सहायता ले सकती हैं। साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित पम्पलेट बाटा।,बालिकाओं को गुडटच,और बैडटच के विषय मे बताते हुए शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए उनका आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।


पुलिस टीम ने महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और एंबुलेंस सेवा 108 के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और सामूहिक विवाह योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी मुसीबत के समय मे निर्भीक होकर आप लोग अपनी शिकायत थाने पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क / मिशन शक्ति केंद्र पर दर्ज करा सकते है।

मिशन शक्ति टीम में उपनिरीक्षक पुष्पा भारती के साथ महिला कांस्टेबल आरती पांडेय,विमलेश, व हेड कॉन्स्टेबल शिवदान  रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सेवा भारती जौनपुर ने कन्या पूजन कार्यक्रम का किया आयोजन, नौ देवियों के स्वरूपों का हुआ वर्णन


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!