नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शारदीय नवरात्रि सन्निकट आते ही दुर्गा पूजा पंडालों को तैयार करने में दुर्गा पूजा समितियां तेजी से जुट गई हैं। नवरात्रि का महीना शुरू होने से पहले दुर्गा प्रतिमाओं के पूजा पंडालों में स्थापित करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। ऐसे में मूर्तियां बनाने में जुटे मूर्तिकार अब अंतिम रूप देने में लग गये हैं।
इस वर्ष 11 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि और मां दुर्गा पूजा शुरू हो रहा है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी मूर्तिकार उत्तम कुमार पाल पिछले तीन दशक से खेतासराय में मूर्तियां बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा शुरू होने से छह महीने पहले वह अपनी टीम के साथ यहां आकर मूर्तियां बनाने में जुट जाते हैं। इस बार 52 मूर्तियों का अनुबंध मिला है। टीम के कारीगर मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने, रंग-रोगन और श्रृंगार करने में दिन-रात जुटे हुए हैं।
इस बार मां काली की आठ फीट ऊंची प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। प्रतिमा में भगवान शिव नीचे लेटे हुए हैं और मां काली उनके ऊपर पैर रखी हुई हैं। मूर्तिकारों का कहना है कि प्रतिमा बनाते समय देवी के स्वरूप और धार्मिक भावनाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है। यहां से मूर्तियां क्षेत्र के विभिन्न गांवों, बाजारों के अलावा सीमावर्ती जिला आजमगढ़ के गांव और बाजारों के दुर्गा पूजा पंडालों में ले जाई जाती हैं। मूर्तिकार के साथ टीम में सुभोजित पाल, सुरजीत पाल, मोंगल बाग्दी, मिलोन बाग्दी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)