Jaunpur News: 12,402 छात्रों के खातों में पहुंची 3.01 करोड़ की छात्रवृत्ति

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्वदशम कक्षा नौ-दस और दशमोत्तर कक्षा 11-12 छात्रवृत्ति योजना के तहत जनपद के सभी वर्गों के पात्र छात्रों के खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि भेजी गई। मुख्यालय स्तर से पीएफएमएस के माध्यम से कुल 12,402 छात्रों के आधार से जुड़े बैंक खातों में 301.74 लाख रुपये की धनराशि सीधे अंतरित की गई।


छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने के लिए लखनऊ स्थित लोक भवन सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका सजीव प्रसारण जनपद के संबंधित विद्यालयों में कराया गया। इसके माध्यम से छात्रवृत्ति योजना के लाभार्थी छात्रों को योजना की जानकारी और स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम से जोड़ा गया।


इसी क्रम में रजा डीएम (शिया) इंटर कॉलेज जौनपुर में कार्यक्रम आयोजित कर लाभार्थी छात्रों को छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की। अशोक इंटर कॉलेज जौनपुर, जीआईसी जौनपुर, रजा डीएम (शिया) इंटर कॉलेज जौनपुर और बीआरपी इंटर कॉलेज जौनपुर के लाभान्वित छात्रों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।


कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सह जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे। अधिकारियों ने पात्र छात्रों को शासन की छात्रवृत्ति योजना का लाभ समय से उपलब्ध कराने की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: लिटिल एंजेल्स इंग्लिश स्कूल का वार्षिक समारोह सम्पन्न 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!