17 उर्वरक नमूने लिए गए, 5 विक्रेताओं को नोटिस और 2 के लाइसेंस निलंबित
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जनपद में रबी फसलों की बुवाई के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर 22 अक्टूबर को कृषि विभाग एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त टीमों ने जिले की सभी तहसीलों में उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान निजी दुकानों, सहकारी समितियों, पीसीएफ और इफको सहित विभिन्न उर्वरक केंद्रों की जांच की गई।
छापेमारी अभियान के दौरान कुल 31 उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने उर्वरक के 17 नमूने एकत्र किए। वहीं, अनियमितताओं के मामले में 5 उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जबकि 2 उर्वरक लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
जांच अभियान में जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम एवं द्वितीय, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी तथा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता शामिल रहे।
पीओएस मशीन से ही खरीदें यूरिया
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी अधिकृत बिक्री केंद्र से पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाकर अपनी जोत बही के अनुसार संस्तुत मात्रा में ही यूरिया खरीदें।
उर्वरक प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर किसान जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 8419021250 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराने का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: समाज की वास्तविकताओं व मानवीय संवेदनाओं को शब्द देना पुस्तक का उद्देश्य: शक्तिमान
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)