जौनपुर में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 10,500 से अधिक प्रगणक और पर्यवेक्षक होंगे प्रशिक्षित

Naya Savera Network


220 से अधिक बैचों में होगा प्रशिक्षण, दीपावली से पहले सभी बैचों का प्रशिक्षण पूरा करने का लक्ष्य

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत जनपद में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। शनिवार को अपर मुख्य जनगणना अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने शाहगंज तहसील में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


जनपद के सभी 18 चार्जों में 10,500 से अधिक प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को 220 से अधिक बैचों में प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत 24 अक्टूबर से 71 बैचों का प्रशिक्षण शुरू हुआ है। दीपावली से पहले सभी 220 बैचों का प्रशिक्षण पूरा करने की योजना है। इसके लिए चार मास्टर ट्रेनर और 156 फील्ड ट्रेनर की टीम तैयार की गई है। सभी तहसीलों में प्रशिक्षण कार्य के समन्वय के लिए उपजिलाधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।


प्रशिक्षण के दौरान जनगणना की प्रक्रिया, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के दायित्व, आवश्यक तैयारियों, आंकड़ों के संकलन और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जा रही है। अधिकारियों ने जनगणना कार्य में आंकड़ों की शुद्धता, गुणवत्ता और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।


इस तारीख से शुरू होगी स्व-गणना

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना का कार्य होगा। पांच से नौ जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण दौर आयोजित किया जाएगा।


प्रशासन का लक्ष्य निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार जनगणना की सभी प्रक्रियाओं को पूरा करना है। इसके लिए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


यह भी पढ़ें | जौनपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान तेज, डेंगू के 26 और मलेरिया के 19 मरीज मिले


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!